लाइव न्यूज़ :

पुलिस पूछताछ में ताहिर हुसैन ने दिल्ली हिंसा में अपनी भूमिका मानी, कहा- 'ट्रंप के दौरे के समय कुछ बड़ा करने की योजना थी'

By विनीत कुमार | Updated: August 3, 2020 13:44 IST

दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन ने इसी साल की शुरुआत में दिल्ली में हुई हिंसा में अपनी भूमिका स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार ताहिर हुसैन ने बताया है कि इसकी तैयारी काफी पहले चल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस के अनुसार ताहिर हुसैन ने दिल्ली हिंसा में अपनी भूमिका स्वीकार की हैपूछताछ में ताहिर ने माना कि इसकी तैयारी बहुत पहले से चल रही थी, हिंसा के लिए छत पर फोन कर लोगों को बुलाया गया था

आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में इसी साल की शुरुआत में फरवरी में हुई हिंसा में अपनी भूमिका स्वीकार की है। दिल्ली पुलिस के एक एंटोरेगेशन रिपोर्ट (आईआर) में ये बात कही गई है। दिल्ली में ये हिंसा सीएए और एनआरसी को लेकर हो रहे विरोध के दौरान हुई थी।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार ताहिर हुसैन ने कहा है कि उसने पूर्व जेएनयू छात्र उमर खालिद से मुलाकात की थी। ये मुलाकात 8 जनवरी को शाहीन बाग में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यालय में हुई थी।

दिल्ली पुलिस के अनुसार ताहिर हुसैन को बड़ी मात्रा में कांच, बोतल, पेट्रोल, तेजाब, पत्थर इमारत की छत पर इकट्ठा करने की जिम्मेदारी मिली थी। वहीं, ताहिर हुसैन के एक साथी खालिद सैफी को प्रदर्शन के लिए लोगों की भीड़ सड़कों पर जुटाने की जिम्मेदारी मिली थी।

ताहिर ने पूछताछ में पुलिस को बताया, 'खालिद सैफी ने अपने दोस्त इशरत जहां के साथ शाहीन बाग की तर्ज पर खुरेजी में एक धरना- प्रदर्शन शुरू किया। 4 फरवरी को अबू फजल एवक्लेव में मैं दंगों की योजना के लिए खालिद सैफी से मिला।'

ताहिर ने साथ ही बताया, 'मुलाकात में ये तय हुआ कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे लोगों को भड़काया जाएगा। खालिफ सैफी ने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के दौरान कुछ बड़ा करना था ताकि सरकार घुटनों पर आ जाए।' 

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ताहिर हुसैन ने ये माना कि उसने बड़ी मात्रा में तेजाब, डीजल और पत्थर आदि अपने छत पर जमा किए। उसने हिंसा में इस्तेमाल के लिए पुलिस स्टेशन से अपना पिस्तौल भी लिया था।

ताहिर हुसैन ने पुलिस को बताया, '24 फरवरी को हमारी योजना के अनुसार मैंने कई लोगों को फोन कर बुलाया और बताया कि कैसे पत्थर, पेट्रोल बम और तेजाब आदि छत से फेंके जाए। मैंने अपने परिवार को दूसरी जगह पहुंचा दिया था। 24 फरवरी,2020 को दिन में करीब 1.30 बजे हमने पत्थर फेंकना शुरू किया।'

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के अनुसार ताहिर हुसैन आईबी स्टाफ अंकित शर्मा की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक है। अंकित का शव 26 फरवरी को चांद बाग में एक नाले से मिला था।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाताहिर हुसैनआम आदमी पार्टीदिल्ली पुलिसकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर