लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने न्यूजक्लिक के पूर्व कर्मचारी के केरल स्थित आवास पर छापा मारा, लैपटॉप और फोन जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2023 09:03 IST

दिल्ली पुलिस की तीन-सदस्यीय टीम द्वारा उसका बयान दर्ज करने और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त करने के बाद, पॉल ने मीडिया को बताया कि उससे न्यूज़क्लिक और सीपीआई (माओवादी) के साथ उसके जुड़ाव के बारे में पूछताछ की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार केरल के पतनमथिट्टा में छापेमारी की।मलयाली पत्रकार और न्यूजक्लिक की पूर्व कर्मचारी अनुषा पॉल की घर की तलाशी ली। लैपटॉप और फोन कोडुमोन के पास स्थित उनके आवास से जब्त कर लिया।

पतनमथिट्टाः दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार केरल के पतनमथिट्टा में छापेमारी कर मलयाली पत्रकार और न्यूजक्लिक की पूर्व कर्मचारी अनुषा पॉल का लैपटॉप और फोन कोडुमोन के पास स्थित उनके आवास से जब्त कर लिया। दिल्ली पुलिस की तीन-सदस्यीय टीम द्वारा उसका बयान दर्ज करने और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त करने के बाद, पॉल ने मीडिया को बताया कि उससे न्यूज़क्लिक और सीपीआई (माओवादी) के साथ उसके जुड़ाव के बारे में पूछताछ की गई थी।

उन्होंने कहा कि सवाल यह थे कि क्या उन्होंने किसानों के विरोध प्रदर्शन, एनआरसी-सीएए के विरुद्ध प्रदर्शन या केंद्र सरकार के कोविड​​​​-19 प्रबंधन के बारे में रिपोर्ट की थी। पॉल ने कहा, "यह संगठन और उसके कर्मचारियों को धमकाने की साजिश है जो नरेन्द्र मोदी सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ आवाज उठाते थे।"

पॉल, परिवार के एक करीबी सदस्य के इलाज के लिए केरल में ही रह रहे हैं। स्पेशल सेल ने न्यूजक्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ और मानव संसाधन विभाग के प्रमुख अमित चक्रवर्ती को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद कुल 46 पत्रकारोँ और ऑनलाइन समाचार पोर्टल में लेख लिखने वालों से पूछताछ की गई तथा उनके मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील