लाइव न्यूज़ :

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जुलूस के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन जगहों पर भारी यातायात होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: September 15, 2024 21:41 IST

परामर्श के मुताबिक, मध्य दिल्ली में सुबह 11 बजे जुलूस बाड़ा हिंदू राव से पहाड़ी धीरज, चौक बारा टूटी, सदर बाजार, कुतुब रोड, लाहौरी गेट, खारी बावली, मस्जिद फतेहपुरी, कटरा बाड़ियान, फराश खाना, लाल कुआं, चौक हौज काजी और चावड़ी बाजार से होते हुए चौक जामा मस्जिद तक निकाला जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देईद-ए-मिलाद-उन-नबी पैगंबर मोहम्मद के जन्म की याद में मनाया जाता है।परामर्श के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे के बीच जुलूस मदरसा निजामिया ई ब्लॉक से सम्राट सिनेमा के पास, शकूरपुर तक निकाला जाएगा।पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के अन्य इलाकों में भी जुलूस निकाले जाएंगे, जिसके कारण यातायात प्रभावित रहेगा।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक परामर्श जारी कर कहा कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जुलूस निकाले जाने के कारण 16 सितंबर को दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रहेगा। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पैगंबर मोहम्मद के जन्म की याद में मनाया जाता है।

परामर्श के मुताबिक, मध्य दिल्ली में सुबह 11 बजे जुलूस बाड़ा हिंदू राव से पहाड़ी धीरज, चौक बारा टूटी, सदर बाजार, कुतुब रोड, लाहौरी गेट, खारी बावली, मस्जिद फतेहपुरी, कटरा बाड़ियान, फराश खाना, लाल कुआं, चौक हौज काजी और चावड़ी बाजार से होते हुए चौक जामा मस्जिद तक निकाला जाएगा।

परामर्श में कहा गया है कि जुलूस के कारण रानी झांसी रोड, चांदनी चौक रोड, बाड़ा हिंदू राव रोड, एसपीएम मार्ग, खारी बावली मार्ग, हरे राम मार्ग, चावड़ी बाजार रोड, जामा मस्जिद रोड आदि पर भारी यातायात होने की उम्मीद है। इसमें कहा गया है कि जुलूस के मद्देनजर बाड़ा हिंदू राव मार्ग, महाराजा अग्रसेन मार्ग, कुतुब रोड, हरे राम मार्ग, स्वामी विवेकानंद मार्ग, कटरा बाड़ियान रोड, लाल कुआं बाजार रोड, हमदर्द रोड, चावड़ी बाजार और आसपास की सड़कों पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

परामर्श के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे के बीच जुलूस मदरसा निजामिया ई ब्लॉक से सम्राट सिनेमा के पास, शकूरपुर तक निकाला जाएगा। परामर्श में कहा गया है कि दक्षिणी दिल्ली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जुलूस पारे वाली मस्जिद आंबेडकर कॉलोनी, छतरपुर से अंधेरिया मोड़, एमजी रोड, कालका दास मार्ग होते हुए दरगाह हजरत ख्वाजा बख्तियार काकी, महरौली तक निकाला जाएगा।

इसमें कहा गया है कि पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार और कल्याणपुरी में जुलूस 27 ब्लॉक त्रिलोक पुरी बस स्टैंड, पॉकेट-2 मयूर विहार, कर्बला कोटला गांव, मयूर विहार पॉकेट-1, आचार्य निकेतन रोड, त्रिलोक पुरी बस स्टैंड से निकाला जाएगा। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के अन्य इलाकों में भी जुलूस निकाले जाएंगे, जिसके कारण यातायात प्रभावित रहेगा।

टॅग्स :ईददिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?