लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस तक इन रूट पर जाने से बचें नहीं तो बढ़ सकती है मुसीबत, पढ़ें दिल्ली पुलिस का यातायात परामर्श

By भाषा | Updated: August 12, 2019 05:30 IST

रिहर्सल और मुख्य समारोह के लिए पार्किंग लेबल के बिना वाहनों को तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग और निजामुद्दीन पुल से आईएसबीटी पुल के बीच रिंग रोड से बचने की आवश्यकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल और स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए यातायात प्रतिबंध एक समान होगा।निजामुद्दीन पुल और वज़ीराबाद पुल के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही 12 अगस्त की रात 12 बजे से 13 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे तक बंद रहेगी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए और शहर भर में वाहनों के सुरक्षित और सुचारू आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को होने वाले अपने फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर परामर्श जारी किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यातायात परामर्श के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी की सात सड़कें आम लोगों के लिए सुबह चार बजे से सुबह दस बजे तक बंद रहेंगी।इन सड़कों में नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियां रोड, एस पी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लानाडे रोड, इसका लिंक रोड और राजघाट से वाई प्वाइंट हनुमान सेतु तक रिंग रोड शामिल है। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल और स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए यातायात प्रतिबंध एक समान होगा।रिहर्सल और मुख्य समारोह के लिए पार्किंग लेबल के बिना वाहनों को तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग और निजामुद्दीन पुल से आईएसबीटी पुल के बीच रिंग रोड से बचने की आवश्यकता है। उत्तर-दक्षिण यातायात को अरबिंदो मार्ग, कनॉट प्लेस- मिंटो रोड, रिंग रोड आईएसबीटी और निजामुद्दीन पुल से वैकल्पिक मार्गों पर लेना होगा।यातायात परामर्श में कहा गया है कि पूर्व-पश्चिम गलियारे में वाहन डीएनडी-राष्ट्रीय राजमार्ग 24-विकास मार्ग, विकास मार्ग- दीन दयाल उपाध्याय मार्ग और बुलेवार्ड रोड-बरफखाना के वैकल्पिक मार्गों का अनुसरण करेंगे। इसमें कहा गया है कि शांतिवन की ओर जाने के लिए गीता कालोनी पुल बंद रहेगा और आईएसबीटी कश्मीरी गेट से शांतिवन की ओर तथा आईपी फ्लाईओवर से राजघाट की तरफ जाने वाले निचले रिंग रोड पर वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।निजामुद्दीन पुल और वज़ीराबाद पुल के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही 12 अगस्त की रात 12 बजे से 13 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे तक और 14 अगस्त को रात 12 बजे से स्वतंत्रता दिवस के दिन पूर्वाह्न 11 बजे तक बंद रहेगी।

टॅग्स :ट्रैफिक नियमस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतड्राइविंग सिखाने के साथ ट्रैफिक सेंस भी करना होगा विकसित

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतTraffic Advisory: नोएडा में आज दलित प्रेरणा स्थल के पास यातायात मार्ग में बदलाव, घर से निकलने से पहले चेक कर लें ट्रैफिक का हाल

भारतDelhi Traffic Advisory Today: AI समिट 2026 में पीएम मोदी, मैक्रों होंगे शामिल, कई सड़कों पर आम लोगों की नो एंट्री; पढ़ें यातायात सलाह

भारतAI Impact Summit 2026: 16 से 20 फरवरी तक दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानें कौन से रास्ते बंद और कौन से खुले

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए