लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस निरीक्षक (आंतकवाद रोधी अभियान) को नया नाम निरीक्षक (कानून व्यवस्था) दिया गया

By भाषा | Updated: November 27, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने एक आदेश जारी कर निरीक्षक (आतंकवाद रोधी अभियान) को निरीक्षक (कानून व्यवस्था) के पद में तब्दील कर दिया है ताकि जांच और कानून-व्यवस्था की ड्यूटी को अलग-अलग सुनिश्चित किया जा सके।

पुलिस के मुताबिक यह आदेश अपराध, जांच और कानून व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत को रेखांकित करता है और थाना प्रभारी (एसएचओ), निरीक्षक (जांच) और निरीक्षक (कानून व्यवस्था) के पेशेवर कार्य के वर्गीकरण का संकेत करता है जिसका उद्देश्य विशेषज्ञता और पेशेवर तरीकों को बढ़ाना है।

अस्थाना द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के मुताबिक एसएचओ, मुख्य जांच अधिकारी होते हैं और उन्हें सीआरपीसी की धारा 154 से 174 के तहत ‘ प्रभारी अधिकारी’के तौर अधिकृत किया जाता है जिनकी जिम्मेदारी निरीक्षक (कानून व्यवस्था) और निरीक्षक (जांच) के कार्यों की निगरानी की होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए