लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस की हेट स्पीच FIR में असदुद्दीन ओवैसी और यति नरसिंहानंद का भी नाम, भड़काऊ बयानबाजी करने का आरोप

By विशाल कुमार | Updated: June 9, 2022 14:28 IST

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा था कि उसने 8 लोगों के खिलाफ कथित तौर पर नफरत भरे संदेश फैलाने, विभिन्न समूहों को उकसाने और शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली स्थिति पैदा करने का मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने बुधवार को 8 लोगों के खिलाफ कथित तौर पर नफरत भरे संदेश फैलाने का मामला दर्ज किया था।आईएफएसओ इकाई इन लोगों के सोशल मीडिया पोस्ट्स की निगरानी कर रही थी।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस द्वारा कथित तौर पर भड़काऊ बयानबाजी को लेकर गुरुवार को दर्ज एफआईआर में असदुद्दीन ओवैसी और हिंदुत्व नेता यति नरसिंहानंद का नाम शामिल है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा था कि उसने 8 लोगों के खिलाफ कथित तौर पर नफरत भरे संदेश फैलाने, विभिन्न समूहों को उकसाने और शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली स्थिति पैदा करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि स्पेशल सेल की ‘इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटजिक ऑपरेशन’ (आईएफएसओ) इकाई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में दिल्ली भाजपा की मीडिया सेल के निष्कासित प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, पीस पार्टी प्रमुख शादाब चौहान, पत्रकार सबा नकवी, राजस्थान के मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलजार अंसारी और हिंदू महासभा पदाधिकारी पूजा सकुन पांडे के नाम हैं।

पुलिस ने कहा कि निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ इसी तरह की धाराओं के तहत दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनकी आईएफएसओ इकाई इन लोगों के सोशल मीडिया पोस्ट्स की निगरानी कर रही थी और उन्हें धर्म से संबंधित कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां मिलीं।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसहेट स्पीच सोशल मीडियाअसदुद्दीन ओवैसीयति नरसिंहानंदइंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस  (आईएफएसओ)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र