लाइव न्यूज़ :

फेक न्यूज मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को क्लीन चिट, जानें क्या था आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 11:29 IST

 मनीष सिसोदिया पर आरोप लगा था कि उन्होंने जामिया हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान द्वारा DTC बस में आग लगाने की फेक न्यूज फैलाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक के साथ मुलाकात में शिकायत दर्ज करायी थी।सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए प्रदर्शनों में जामिया के छात्रों समेत पुलिसकर्मी तथा स्थानीय लोग भी घायल हो गए थे

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फेक न्यूज मामले में दिल्ली पुलिस ने सोमवार (24 फरवरी) को क्लीन चिट दे दी है। बता दें कि मनीष सिसोदिया पर आरोप लगा था कि उन्होंने जामिया हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान द्वारा DTC बस में आग लगाने की फेक न्यूज फैलाई थी।

बता दें कि भाजपा की दिल्ली ईकाई ने जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय के समीप नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य आप नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

दिल्ली पुलिस को दी गयी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सिसोदिया और आप विधायक अमानतुल्ला खान तथा अन्य पार्टी नेताओं ने ‘‘आपराधिक साजिश ’’ रची और ‘‘हिंसा भड़कायी।’’ सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए प्रदर्शनों में जामिया के छात्रों समेत पुलिसकर्मी तथा स्थानीय लोग भी घायल हो गए थे। प्रदर्शन के दौरान चार सरकारी बसों को आग लगा दी गई और सौ से अधिक निजी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक के साथ मुलाकात में शिकायत दर्ज करायी। शिकायत पर तिवारी के साथ ही दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी तथा अन्य नेताओं ने हस्ताक्षर किए थे। इससे पूर्व तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली पुलिस के संरक्षण में कथित तौर पर एक बस को आग लगाने वाला ‘फर्जी’ वीडियो साझा किया। सिसोदिया ने घटना का एक कथित वीडियो  शेयर करते हुए लिखा था, ‘‘चुनाव में हार के डर से भाजपा दिल्ली में आग लगवा रही है। ‘आप’ किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ है। ये भाजपा की घटिया राजनीति है। इस वीडियो में खुद देखें कि किस तरह पुलिस के संरक्षण में आग लगाई जा रही है।’’

टॅग्स :मनीष सिसोदियादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण