लाइव न्यूज़ :

कम उम्र में शादी से बचने के लिए घर से भागी लड़की को दिल्ली पुलिस ने खोज निकाला

By भाषा | Updated: January 19, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी दिल्ली पुलिस ने चार साल पहले अपने मामा के घर से लापता हुई एक लड़की को खोज निकाला है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि लड़की नाबालिग के रूप में शादी नहीं करना चाहती थी इसलिए घर से भाग गई थी और अब वह नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है।

अधिकारियों ने कहा कि लड़की मई 2017 में घर से भाग गई थी और उस समय उसकी उम्र 16 साल के आसपास थी।

उन्होंने कहा कि शालीमार बाग पुलिस थाने में अपहरण का एक मामला दर्ज कराया गया था और जांच शुरू की गई थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने 2019 में लड़की की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) भीष्म सिंह ने कहा, “हमारी (अपराध शाखा) टीम ने लड़की के दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर पूछताछ की। कॉल विवरण का विश्लेषण करने के बाद हमने पाया कि लड़की बिहार में कहीं है।”

सिंह ने कहा कि हेड कांस्टेबल रामदास को सोमवार को सूचना मिली कि लड़की बस से दिल्ली आ रही है और सुबह आनंद विहार बस अड्डे पर पहुंचने वाली है।

उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर पुलिस बस अड्डे पर पहुंची और वहां लड़की को पाया।

उन्होंने कहा कि लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके माता पिता की मौत हो चुकी है और वह तथा उसका भाई दिल्ली में मामा के घर पर रहते थे।

सिंह ने कहा कि लड़की जब दसवीं कक्षा में पढ़ती थी तब उसके मामा ने उसकी शादी करवानी चाही लेकिन लड़की शादी नहीं करना चाहती थी इसलिए वह घर से भाग कर समस्तीपुर स्थित अपनी नानी के घर चली गई।

डीसीपी ने कहा कि लड़की ने स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद समस्तीपुर में नर्सिंग की पढ़ाई शुरू कर दी।

पुलिस ने लड़की को यहां बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया और समिति के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए