लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, ताहिर हुसैन को बताया मास्टरमाइंड, हिंसा के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपये पार्षद ने किए खर्च

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 2, 2020 15:48 IST

उत्तरपूर्व दिल्ली में 24 फरवरी को सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। जिसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 200 लोग घायल हो गए थे। कई सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद का नाम भी डाला है, मगर खालिद को आरोपी नहीं बनाया गया है। दिल्ली हिंसा के करीब 10 अलग-अलग मामलों में ताहिर हुसैन आरोपी है। इसमें से एक मामला आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड का भी है। दिल्ली हिसां चांदबाग मामले में पुलिस के कड़कड़डूमा कोर्ट में चार्जशीट दायर करने के बाद अदालत ने 16 जून को इस पर सुनवाई की तारीख तय की है।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने आज (2 जून) उत्तरपूर्वी दिल्ली के चांद बाग इलाके में CAA विरोधी दंगों के संबंध में कड़कड़डूमा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। जिसपर 16 जून को सुनवाई होगी। दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता और पार्षद ताहिर हुसैन को मास्टरमाइंड बताया है। चार्जशीट में पार्षद ताहिर हुसैन और उसके भाई शाह आलम सहित 15 लोगो को आरोपी बनाया गया है। 24 फरवरी 2020 को चांद बाग इलाके में हुई हिंसा मामले में ताहिर हुसैन के खिलाफ यह पहली चार्जशीट दाखिल हो रही है। चार्जशीट में 50 से ज्यादा गवाहों के बयान को शामिल किया गया है।  

 

ताहिर हुसैन के खिलाफ चार्जशीट में दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या लिखा? 

दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि हिंसा के वक्त आरोपी ताहिर हुसैन अपनी छत पर था। ताहिर हुसैन के घर और छत से पेट्रोल बम मिले थे। हिंसा कराने का आरोप ताहिर हुसैन पर दिल्ली पुलिस ने लगाया है।

News 18 ने अपनी खबर में दावा किया है कि पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि हिंसा कराने के लिए ताहिर ने एक करोड़ 30 लाख रुपये खर्च किए थे। 

चार्जशीट के मुताबिक, दिल्ली हिंसा की पूरी तैयारी पहले से की गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिल्ली आने के बाद हिंसा करवाने की योजना पहले ही बनाई जा चुकी थी। 

चार्जशीट में उमर खालिद का भी नाम, लेकिन आरोपी नहीं बनाया गया है

दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद का नाम भी डाला है, मगर खालिद को चांदबाग हिंसा मामले में अभी आरोपी नहीं बनाया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उमर खालिद को जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। आरोप है कि ताहिर ने उमर खालिद से भी बात की थी। 

दिल्ली हिंसा: 10 अलग-अलग मामलों में ताहिर हुसैन पर आरोप

दिल्ली हिंसा के करीब 10 अलग-अलग मामलों में ताहिर हुसैन आरोपी है। इसमें से एक मामला आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड का भी है। जिसका शव दंगा प्रभावित इलाके में नाले से बरामद किया गया था। ताहिर हुसैन के खिलाफ अप्रैल में UAPA एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। चांदबाग इलाके में हुई हिंसा में यह आरोप लगाया गया था कि ताहिर हुसैन के घर से ही पथराव और आगजनी की शुरुआत की गई थी।

ताहिर हुसैन मुस्तफाबाद विधानसभा के नेहरू विहार वार्ड से पार्षद हैं। दिल्ली हिंसा में नाम आने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने ताहिर हुसैन को निकाल दिया था। 

टॅग्स :ताहिर हुसैनदिल्ली पुलिसकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos