लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने PFI को राष्ट्रीय राजधानी में रैली की नहीं दी इजाजत, VHP ने लिखा था पत्र

By अनिल शर्मा | Updated: July 30, 2022 09:23 IST

29 जुलाई को दिल्ली पुलिस को लिखे गए पत्र में विहिप नेता सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने दावा किया कि पीएफआई देश भर में संदिग्ध गतिविधियां चला रहा है और उन्हें दिल्ली में कोई रैली करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्दे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया दिल्ली के झंडेवालान क्षेत्र के आम्बेडकर भवन में रैली आयोजित करने वाली थी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की रैली आयोजित ना हो इसके लिए वीएचपी ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा थावीएचपी ने पीएफआई को कट्टरपंथी संगठन बताते हुए इसपर प्रतिबंध लगाने की मांग की है

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को शनिवार को यहां एक रैली आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। PFI दिल्ली के झंडेवालान में आम्बेडकर भवन में 'गणतंत्र बचाओ' रैली आयोजित करने वाली थी। दिल्ली पुलिस ने यह कदम विश्व हिंदू परिषद द्वारा लिखे एक पत्र के बाद उठाया। VHP ने पत्र में दिल्ली पुलिस से PFI द्वारा रैली को रोकने का अनुरोध किया था।

29 जुलाई को दिल्ली पुलिस को लिखे गए पत्र में विहिप नेता सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने दावा किया कि पीएफआई देश भर में संदिग्ध गतिविधियां चला रहा है और उन्हें दिल्ली में कोई रैली करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। 

पत्र में दिल्ली पुलिस से सुरेंद्र गुप्ता ने कहा, "30 जुलाई 2022 को दोपहर करीब ढाई बजे पीएफआई आम्बेडकर भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। यह संगठन पूरे देश में संदिग्ध गतिविधियां चला रहा है। कई हिंसक घटनाओं के पीछे इसकी संलिप्तता की जांच चल रही है। देश में कई राज्यों में घटनाएं हो रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐसी गतिविधियां राजधानी में माहौल बिगाड़ सकती हैं।'

एक अन्य विहिप नेता विनोद बंसल ने अपने ट्विटर हैंडल पर पत्र को रीट्वीट किया और लिखा, "विहिप कभी भी PFI की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की अनुमति नहीं देगा। हमने इसे तुरंत रोकने के लिए दिल्ली पुलिस और पुलिस आयुक्त को पत्र भेजा है।" 

इससे पहले 7 जुलाई को, भाजपा की तेलंगाना इकाई ने निजामाबाद में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया  के चार नेताओं की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय से "कट्टरपंथी संगठन" पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया था।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता के कृष्णसागर राव ने कहा है, "गिरफ्तार संदिग्धों द्वारा पुलिस के सामने कबूल किया गया था कि पीएफआई का एजेंडा इस देश की धार्मिक सद्भाव और सामाजिक अखंडता के लिए बेहद अस्थिर और खतरनाक है। संदिग्धों ने स्वीकार किया कि वे हिंदू समुदाय के खिलाफ सैकड़ों युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं, यह समाज को अस्थिर करने की एक गंभीर साजिश है। 

टॅग्स :PFIवीएचपीvhp
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप