लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों के लिए बीमा कवर बढ़ाने की घोषणा की

By भाषा | Updated: January 2, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी दिल्ली के पुलिस आयुक्त एस. एन. श्रीवास्तव ने शनिवार को बल के कर्मियों के लिए प्राकृतिक मौत और हादसे में मृत्यु के साथ ही आत्महत्या के मामलों में भी बीमा कवर बढ़ाने की घोषणा की है।

नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी पुलिसकर्मियों की अनिवार्य चिकित्सा जांच होगी ताकि किसी भी रोग का समय रहते पता चल सके और इलाज शुरू किया जा सके।

आयुक्त ने कहा कि बीता वर्ष चुनौतीपूर्ण था और कोविड-19 महामारी के कारण पुलिसकर्मी मानसिक, शारीरिक और आधिकारिक तौर पर बहुत अधिक दबाव में थे।

उन्होंने एक वक्तव्य में बताया, ‘‘अग्रिम मोर्चे के कर्मी होने के कारण 7,612 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। उनमें से 7,424 ठीक हो गए और ड्यूटी पर लौट आए जबकि 32 की कोरोना वायरस के कारण मृत्यु हो गई।’’

यही नहीं, दिल्ली पुलिस के 231 कर्मियों की प्राकृतिक मौत हुई, 44 की हादसे में मौत हो गई जबकि 14 पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बताता है कि पुलिसकर्मी गंभीर किस्म के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संकटों का सामना कर रहे हैं जिन्हें देखने की जरूरत है।’’

आयुक्त ने बताया, ‘‘प्राकृतिक मौत की स्थिति में बीमा कवर पांच लाख रूपये से बढ़ाकर 28 लाख रूपये कर दिया गया है जबकि हादसे में मृत्यु की स्थिति में यह 30 लाख रूपये से बढ़ाकर 78 लाख रूपये कर दिया गया है।’’

उन्होंने बताया कि आत्महत्या के मामलों में परिवार की मदद के लिए 10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?