लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया, 13 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 10, 2021 12:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर दिल्ली पुलिस ने कम से कम 300 बेरोजगार पुरुषों और महिलाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे कथित तौर पर ठगी करने वाले दक्षिणी दिल्ली में स्थित एक कॉल सेंटर के 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि नेब सराय के देवली इलाके में यह कॉल सेंटर पिछले तीन महीने से चल रहा था। गिरफ्तार किए गए लोगों में कॉल सेंटर का प्रबंधक और कुछ महिला कर्मचारी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने जिन लोगों से ठगी की, उनकी जानकारियां नौकरी बताने वाले विभिन्न पोर्टल्स से हासिल की और नौकरी दिलाने वाली विभिन्न एजेंसियां होने का दावा करते हुए उनसे संपर्क किया। बाद में वे उनसे यह झूठा वादा करके पैसा लेते थे कि वे उन्हें नौकरी दिला देंगे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘हमें देवली रोड पर राजू पार्क में फर्जी कॉल सेंटर चलने की सूचना मिली और बृहस्पतिवार को वहां छापा मारा तथा नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगने के सिलसिले में प्रबंधक समेत 13 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी विभिन्न वेबसाइट से लिए गए नंबरों के जरिए पीड़ितो को फोन करके यह पुष्टि करते थे कि क्या उन्हें अब भी नौकरी की जरूरत है। इसके बाद वे उन्हें बैंकों, एयरलाइनों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अन्य क्षेत्रों में विभिन्न फर्जी पदों के बारे में सूचित करते थे तथा उन्हें नौकरियां बताते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘वे हर उम्मीदवार से 2,000 रुपये का प्रक्रिया शुल्क मांगते थे। जब वे शुल्क देने को तैयार हो जाते तो उन्हें एसएमएस के जरिए बैंक की जानकारियां दे दी जाती और एक बार खाते में पैसा आने के बाद उनसे कभी बात नहीं की जाती थी।’’

पुलिस ने उनके पास से 19 मोबाइल फोन, 14 रजिस्टर और आवेदकों तथा उनके भुगतान की जानकारियों तथा वाली प्रतियां बरामद की है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए