लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने अदालत को शराब की दुकान को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: December 27, 2021 12:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर दिल्ली पुलिस ने उच्च न्यायालय को आश्वासन दिया है कि एक शराब विक्रेता और उसके कर्मचारियों को दुकान में प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए उचित सुरक्षा प्रदान की जाएगी और दुकान के संचालन में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।

पुलिस ने शराब विक्रेता की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान यह कहा। याचिका में विक्रेता ने अनुरोध किया था कि दुकान के बाहर अवैध रूप से विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों और दुकान में तोड़फोड़ करने वालों से सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए जाएं।

पुलिस के रुख का संज्ञान लेते हुए न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने यह कहते हुए याचिका का निस्तारण कर दिया कि किसी और आदेश की याचना नहीं की गई है। अदालत ने कहा, “यह स्पष्ट किया जाता है कि यह आदेश याचिकाकर्ता के पक्ष में शराब बेचने के लाइसेंस की वैधता जारी रखने तक रहेगा।”

दिल्ली पुलिस और प्रदेश की ओर से पेश हुए दिल्ली सरकार के स्थायी वकील संतोष कुमार त्रिपाठी और वकील अरुण पंवार ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के संबंधित थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि याचिकाकर्ता और उसके कर्मचारियों को दुकान में प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए उचित सुरक्षा दी जाए।

शाहदरा के अशोक नगर स्थित शराब की दुकान चलाने वाले याचिकाकर्ता ‘यूनिवर्सल डिस्ट्रीब्यूटर्स’ ने कहा कि उसके पास शराब बेचने का वैध लाइसेंस है और उसे उचित सुरक्षा की दरकार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए