दिल्ली पुलिस ने DRDO के साइंटिस्ट को किया गिरफ्तार, रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट केस में IED इस्तेमाल करने का है आरोपी
By आजाद खान | Updated: December 18, 2021 15:47 IST2021-12-18T15:42:13+5:302021-12-18T15:47:37+5:30
एक वकील से कुछ पुराने मामले के कारण एक DRDO के साइंटिस्ट ने रोहिणी कोर्ट परिसर में किया था ब्लास्ट, पुलिस अब इसके पीछे साइंटिस्ट की मंशा का पता लगाने में जुटी है।

दिल्ली पुलिस ने DRDO के साइंटिस्ट को किया गिरफ्तार, रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट केस में IED इस्तेमाल करने का है आरोपी
भारत:दिल्ली पुलिस ने रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट मामले में एक DRDO के साइंटिस्ट को गिरफ्तार किया है। पुलिक का कहना है कि साइंटिस्ट का एक वकील के साथ कुछ मामला चल रहा था और वह उसे मारना चाह रहा था जिसके कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए साइंटिस्ट ने ही रोहिणी कोर्ट नंबर 102 में बम रखा था। वहीं जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के खिलाफ काफी सबूत मिले हैं जिससे यह साबित होता है कि इस वारदात को उसी ने अंजाम दिया है। मामले की आगे जांच में पुलिस लगी है।
सही से असेंबल नहीं होने पर हुआ लो इंटेनसिटी धमाका
पुलिस का कहना है कि साइंटिस्ट ने बम को सही से असेंबल नहीं किया था, यही कारण है कि धमाका लो इंटेनसिटी का हुआ। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट में जो ब्लास्ट हुआ वह इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) थी। वहीं मौके से पुलिस को कील, छर्रे और मोटरसाइकिल के इस्तेमाल होने वाली बैटरी, कांच के टुकड़े और वायर भी मिले हैं। गौरतलब है कि रोहिणी कोर्ट में 9 दिसंबर को ब्लास्ट हुआ था जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एनएसजी मामले की जांच में जुटी है।
कोर्ट में लगे 40 से भी ज्यादा सीसीटीवी फुटेज का लिया सहारा
पुलिस ने अपनी जांच के लिए कोर्ट में लगे 40 से भी ज्यादा सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया है। वहीं रोहिणी परिसर और उसके आसपास के मोबाइल टावर से भी डंप डाटा का इस्तेमाल कर जांच को आगे बढ़ाया गया है। हालांकि पुलिस अभी ये नहीं बता पा रही है कि साइंटिस्ट ने इतने बड़े वारदात को अंजाम क्यों देना चाहा था। पुलिस ने अभी तक साइंटिस्ट को ही इस मामले में आरोपी पाया है।