लाइव न्यूज़ :

जामिया के नजदीक हुई हिंसा के आरोपियों की सूचना देने पर एक लाख रुपये इनाम की घोषणा

By भाषा | Updated: February 11, 2020 06:13 IST

15 दिसंबर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नजदीक हुई हिंसा के मामले में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में 16 दिसंबर को दंगा, आगजनी, अवैध रूप से एकत्र होने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआधिकारिक आदेश के मुताबिक आरोपियों के बारे में सूचना मिलने पर उसे तत्काल पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) या पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) को भेजा जा सकता है।आदेश के मुताबिक पुलिस आयुक्त के फैसला लेने का अधिकार सुरक्षित है कि पुरस्कार किसे और कई दावेदार होने पर किस अनुपात में दिया जाए।

दिल्ली पुलिस ने 15 दिसंबर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नजदीक संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के आरोपियों की जानकारी देने वालों को एक लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया, दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक ने 1,00,000 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।यह इनाम न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी हिंसा में वांछित अज्ञात लोगों की सूचना या सुराग देने वालों को मिलेगा। पुरस्कार की मियाद तबतक लागू रहेगी जबतक अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती जो जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहे हैं।उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नजदीक हुई हिंसा के मामले में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में 16 दिसंबर को दंगा, आगजनी, अवैध रूप से एकत्र होने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।आधिकारिक आदेश के मुताबिक आरोपियों के बारे में सूचना मिलने पर उसे तत्काल पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) या पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) को भेजा जा सकता है। आदेश के मुताबिक पुलिस आयुक्त के फैसला लेने का अधिकार सुरक्षित है कि पुरस्कार किसे और कई दावेदार होने पर किस अनुपात में दिया जाए।

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील