लाइव न्यूज़ :

Delhi Police 2023: 3000 महिलाओं सहित 6000 कर्मियों की भर्ती जल्द, एलजी सक्सेना ने कहा-महिला पुलिसकर्मियों के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की आवश्यकता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2023 21:58 IST

Delhi Police 2023: अधिकारियों ने उपराज्यपाल को अवगत कराया कि महिला सुरक्षा के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों में 32 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है, लेकिन अदालतों के कामकाज के लिए अदालत कक्षों की "अत्यधिक कमी" है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहिला पुलिसकर्मियों के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।311 ऐप के साथ स्ट्रीट लाइट को एकीकृत करने के भी निर्देश दिए।राजधानी दिल्ली में 1,406 ‘डार्क स्पॉट’ की जानकारी दी।

नई दिल्लीः दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना की अध्यक्षता में महिला सुरक्षा पर एक बैठक में दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को सूचित किया कि वह जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी में ‘पुलिसिंग’ में सुधार के लिए 3,000 महिलाओं सहित लगभग 6,000 कर्मियों की भर्ती करेगी।

सक्सेना ने बल में महिला पुलिसकर्मियों के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उपराज्यपाल कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि सक्सेना ने महिला सुरक्षा के मुद्दों से निपटने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों के लिए भवन निर्माण में तेजी लाने और 311 ऐप के साथ स्ट्रीट लाइट को एकीकृत करने के भी निर्देश दिए।

राजधानी में 1,406 ‘डार्क स्पॉट’ की जानकारी मिलने के बाद सक्सेना ने दिल्ली नगर निगम को एक महीने के भीतर इन स्थानों को रोशन करने का काम पूरा करने का निर्देश दिया। इन स्थानों को अभी तक रौशन नहीं किया गया है।

बयान में कहा गया कि इसके साथ ही अधिकारियों ने उपराज्यपाल को इस बात से अवगत कराया कि महिला सुरक्षा के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों में 32 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है, लेकिन अदालतों के कामकाज के लिए अदालत कक्षों की "अत्यधिक कमी" है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसविनय कुमार सक्सेनादिल्लीDelhi Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप