लाइव न्यूज़ :

निजामुद्दीन मरकज मामले में दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में दायर की स्टेटस रिपोर्ट, बढ़ सकती है मौलाना साद की मुश्किलें

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 26, 2020 13:59 IST

दिल्ली पुलिस ने आज (26 मई) साकेत कोर्ट में तबलीगी जमात के 83 विदेशी सदस्यों के खिलाफ 20 चार्जशिट दाखिल की है। चार्जशीट में दर्ज सारे तबलीगी जमात के विदेशी सदस्यों ने मार्च 2020 में निजामुद्दीन मरकज के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तबलीगी जमात के नेता मौलाना साद पर धन शोधन का भी मामला दर्ज किया है।दिल्ली पुलिस ने तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। यह हत्या के मामले में दूसरी सबसे बड़ी धारा है।

नई दिल्ली: निजामुद्दीन मरकज/तबलीगी जमात मामले दिल्ली पुलिस ने आज (26 मई) दिल्ली हाईकोर्ट में एक स्टेटस रिपोर्ट दायर की है। दिल्ली पुलिस ने  स्टेटस रिपोर्ट में बताया है कि तबलीगी जमात के नेता मौलाना साद और अन्य जमातियों ने कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे लॉकडाउन के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को पालन नहीं किया। काफी ज्यादा वक्त तक एक छोटे से जगह में इन्होंने भीड़  इकट्ठा किया और एक विशाल सभा की अनुमति दी। 

बता दें कि मार्च महीने में निजामुद्दीन में हुए तबलीगी जमात  के धार्मिक कार्यक्रम में कम से कम 9,000 लोग शामिल हुए थे। बाद में इनमें से कई लोगों ने देश के विभिन्न हिस्सों की यात्राएं कीं। तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए हजारों से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 

मार्च महीने में निजामुद्दीन में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए 25,000 से अधिक सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों को पृथक वास में रखा गया था। 

जानें मौलाना साद निजामुद्दीन मरकज मामले को लेकर कितने केस दर्ज हुए हैं? 

- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तबलीगी जमात के नेता मौलाना साद, जमात से संबंधित ट्रस्ट और अन्य के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया है। 

- दिल्ली पुलिस ने तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। यह हत्या के मामले में दूसरी सबसे बड़ी धारा है। दिल्ली पुलिस ने यह कदम निजामुद्दीन मरकज में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल कुछ लोगों की कोरोना वायरस से मौत और जमात में शामिल लोगों में कोविड-19 संक्रमण तेजी से फैलने के बाद उठाया था। 

- दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद कांधलवी पर लॉकडाउन के आदेशों का कथित तौर पर उल्लंघन कर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने के आरोप में भी प्राथमिकी दर्ज किया है।  

टॅग्स :तबलीगी जमातनिज़ामुद्दिनदिल्ली पुलिसदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए