लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी सऊदी अरब के दौरे के लिए रवाना, वित्तीय सम्मेलन को करेंगे संबोधित, सऊदी शाह से भी होगी मुलाकात

By भाषा | Updated: October 28, 2019 20:38 IST

पीएम नरेंद्र मोदी वित्तीय सम्मेलन ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फोरम’ में हिस्सा लेंगे। साथ ही वह सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज और युवराज मोहम्मद बिन सलमान के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी सोमवार देर शाम रियाद पहुंचेंगे, दो दिनों का सऊदी अरब का दौराबहु-चर्चित सालाना वित्तीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, सऊदी अरब के शाह और युवराज से भी मिलने का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के सऊदी अरब दौरे के लिए सोमवार देर शाम रवाना हो गये। पीएम मोदी अपने सऊदी अरब दौरे के दौरान वहां के बहु-चर्चित सालाना वित्तीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सहित कई अन्य देशों के नेता भी भाग लेंगे। मंगलवार से शुरू हो रहे इस तीसरे सम्मेलन ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फोरम’ का उद्देश्य खाड़ी देश को तेल आधारित अर्थव्यवस्था को विविध रूप देने में मदद के लिये विदेशी निवेशकों को आकर्षित करना है। 

पीएम मोदी इस सम्मेलन में ‘भारत के लिये आगे क्या’? विषय पर एक सत्र को भी संबोधित करेंगे। इस मंच को ‘मरूभूमि में दावोस’ कहा जाता है। मंच को संबोधित करने के अलावा वह सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज और युवराज मोहम्मद बिन सलमान के साथ मंगलवार को द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। दोनों पक्ष तेल एवं गैस, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा नागर विमानन क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। 

तीन दिवसीय ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फोरम’ में सरकार, उद्योगपति और वित्त पोषक भाग लेंगे। बैठक में वैश्विक व्यापार और उसकी प्रवृत्ति पर चर्चा के साथ आने वाले दशकों में वैश्विक निवेश परिदृश्य को लेकर अवसर और चुनौतियों पर बातचीत की जाएगी। 

बैठक में अमेरिकी वित्त मंत्री स्टीवन न्यूचिन और राष्ट्रपति डोनाल्उ ट्रंप के सलाहकार तथा दामाद जेरेड कुशनेर भी शामिल होंगे। इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खान भी लगातार दूसरी बार शामिल होंगे। प्रधानमंत्री ने यात्रा पर रवाना होने से पहले नयी दिल्ली में कहा, 'भारत और सऊदी अरब के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ तथा प्रगाढ़ संबंध रहे हैं। सऊदी अरब भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में सबसे बड़े और भरोसेमंद आपूर्तिकर्ताओं में से एक रहा है।'

उन्होंने कहा कि मैं सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से भी मिलूंगा और द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों तथा पारस्परिक हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करूंगा। मोदी ने कहा कि सऊदी अरब के साथ रक्षा, सुरक्षा, संस्कृति, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क, द्विपक्षीय सहयोग के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। 

प्रधानमंत्री ने कहा, 'यात्रा के दौरान, रणनीतिक भागीदारी परिषद् की स्थापना के लिये समझौता भारत-सऊदी अरब रणनीतिक भागीदारी को और मजबूत कर नए स्तर पर ले जाएगा।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील