लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः बिलाल अहमद कावा को मिली जमानत, लाल किले पर हमले का है आरोपी  

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 7, 2018 15:42 IST

कावा को दिल्ली पुलिस और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते के संयुक्त अभियान में 10 जनवरी को एनसीआर से गिरफ्तार किया गया था।

Open in App

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार (7 फरवरी) साल 2000 में लाल किला पर हुए हमले के मामले में संदिग्ध बिलाल अहमद कावा को जमानत दे दी है। कोर्ट ने पिछले दिनों जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से 7 फरवरी तक नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा था।

आपको बता दें कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ शर्मा ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को कावा के आवेदन पर नोटिस जारी किया। कावा फिलहाल न्यायिक हिरासत में था। उसने अपने आवेदन में कहा था कि उसे और हिरासत में रखने से किसी उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी।

गौरतलब है कि कावा को दिल्ली पुलिस और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते के संयुक्त अभियान में 10 जनवरी को एनसीआर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोप लगाया था कि 22 दिसंबर 2000 को लाल किले पर आतंकवादी हमला करने के लिए कावा को पाकिस्तान से रुपये मिले थे।

लाल किले पर आतंकी हमले में सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे। हमले की साजिश रचने वाले आंतकी आरिफ को अदालत ने मौत की सजा दी है। साथ ही 11 अन्य दोषियों को भी सजा सुनाई जा चुकी है। बिलाल हमले के बाद से कश्मीर में ही छिपा हुआ था। 

जांच में यह बात भी सामने आई थी कि इस हमले को अंजाम देने के लिए हवाला के जरिए 29,50,000 रुपये अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर किए गए थे। इनमें से एक अकाउंट बिलाल अहमद कहवा का भी था।

टॅग्स :आतंकवादीदिल्लीदिल्ली क्राइमदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण