लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: नेल पॉलिश फैक्ट्री में आग लगने से मालिक की मौत, दो लोग घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 2, 2018 00:44 IST

हादसे में मारे गये व्यक्ति की पहचान राजेश गुलाटी के तौर पर हुई है जो अपने पिता के साथ इस फैक्ट्री का मालिक था। 

Open in App

नई दिल्ली, 1 मई। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी में तीन मंजिला नेल पॉलिश फैक्ट्री में आग लग जाने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हो गये हैं। इस हादसे में मारे गये व्यक्ति की पहचान राजेश गुलाटी के तौर पर हुई है जो अपने पिता के साथ इस फैक्ट्री का मालिक था। 

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग के बारे में सवा चार बजे सूचना मिली थी। तुरंत आठ दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। साढ़े पांच बजे तक आग बुझा ली गई। आग से इस फैक्ट्री के दूसरे और तीसरे तल प्रभावित हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि इस बिल्डिंग के दूसरे तल पर गुलाटी समेत तीन व्यक्ति थे जो भयंकर धुंए में फंस गये थे। तीनों को एक अस्पताल ले जाया गया जहां गुलाटी को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दो का इलाज चल रहा है। 

पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान वेल्डर चंदन (41) और ललित कुमार (40) के रुप में हुई है। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया है और वह जांच कर रही है। अबतक आग की वजह पता नहीं चल पायी है। 

टॅग्स :दिल्लीभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया