लाइव न्यूज़ :

EVM और VVPAT के मुद्दे पर विपक्षी दलों की बैठक खत्म, चुनाव आयोग पहुंचे नेता

By भाषा | Updated: May 21, 2019 15:38 IST

सूत्रों के मुताबिक, पहले यह योजना थी कि बैठक के बाद विपक्षी नेता कांस्टीट्यूशन क्लब से पैदल मार्च करते हुए चुनाव आयोग जाएंगे, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया।

Open in App

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ईवीएम एवं वीवीपैट के मुद्दे पर कांग्रेस, सपा, बसपा, तृणमूल कांग्रेस सहित सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं ने मंगलवार को यहां एक बैठक की और फिर चुनाव आयोग पहुंचे। यहां हुई बैठक में ईवीएम से जुड़ी शिकायतों एवं वीवीपैट के मुद्दे पर चर्चा की गई।

सूत्रों के मुताबिक, पहले यह योजना थी कि बैठक के बाद विपक्षी नेता कांस्टीट्यूशन क्लब से पैदल मार्च करते हुए चुनाव आयोग जाएंगे, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। विपक्षी नेता चुनाव आयोग से वीवीपैट की पर्चियों का मिलान उच्चतम न्यायालय के आदेश के मुताबिक करने एवं कई स्थानों पर स्ट्रांगरूम से ईवीएम के कथित स्थानांतरण से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।

विपक्ष का यह भी कहना है कि अगर किसी बूथ पर वीवीपैट की पर्ची का मिलान सही नहीं पाया जाता है तो पूरे संसदीय क्षेत्र की पर्चियां गिनी जाएं। विपक्षी नेताओं की बैठक में कांग्रेस से अहमद पटेल, अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद और अभिषेक मनु सिंघवी, माकपा से सीताराम येचुरी, तृणमूल कांग्रेस से डेरेक ओब्रायन, तेदेपा से चंद्रबाबू नायडू, आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल, सपा से रामगोपाल यादव, बसपा से सतीश चंद्र मिश्रा एवं दानिश अली, द्रमुक से कनिमोई, राजद से मनोज झा, राकांपा से प्रफुल्ल पटेल एवं माजिद मेमन और कई अन्य पार्टियों के नेता शामिल हुए। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीचुनाव आयोगवोटर वेरिफायड पेपर ऑडिट ट्रायल (वीवीपै)इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी