लाइव न्यूज़ :

Delhi Nursery Admissions: मिशन एडमिशन शुरू?, 1741 निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू?, जानिए डेट, पात्रता, आयु और बहुत कुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 28, 2024 13:12 IST

Delhi Nursery Admissions 2025: दिल्ली के करीब 1,741 निजी स्कूलों में नर्सरी, किंडरगार्टन (केजी) और पहली कक्षा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Nursery Admissions 2025: केजी के लिए पांच और पहली कक्षा के लिए छह वर्ष से कम है। Delhi Nursery Admissions 2025: दिव्यांग माता-पिता को लेकर भी मानदंड जारी किए।Delhi Nursery Admissions 2025: स्कूलों ने दाखिले के लिए मानदंड बुधवार को जारी किए।

Delhi Nursery Admissions 2025: दिल्ली में मिशन एडमिशन शुरू हो गया। 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए दिल्ली के लगभग 1,741 निजी स्कूलों में नर्सरी, किंडरगार्टन और कक्षा 1 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू हो गई है। दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग (डीओई) द्वारा जारी नोटिस के अनुसार आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है और पहली सामान्य प्रवेश सूची 17 जनवरी 2025 को प्रकाशित की जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग (डीओई) ने 12 नवंबर को जारी एक परिपत्र में कहा कि पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है और पहली सामान्य प्रवेश सूची 17 जनवरी 2025 को प्रकाशित की जाएगी। स्कूलों ने दाखिले के लिए मानदंड बुधवार को जारी किए।

Delhi Nursery Admissions: दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2025 डेटशीट-

मानदंड और अंक अपलोड करने की तिथिः 25 नवंबर

आवेदन पत्र एवं प्रवेश प्रारंभ तिथिः 28 नवंबर

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथिः 20 दिसंबर

आवेदकों का विवरण अपलोड करनाः 3 जनवरी 2025

आवेदकों को आवंटित अंक अपलोड करने की तिथिः 10 जनवरी 2025

चयनित बच्चों की प्रथम सूची (प्रतीक्षा सूची सहित)- 17 जनवरी 2025

मूल प्रश्नों का समाधान (पहली सूची के लिए)-18 - 27 जनवरी, 2025

चयनित बच्चों की दूसरी सूची (यदि कोई हो)- 3 फरवरी 2025

मूल प्रश्नों का समाधान (दूसरी सूची के लिए)- 5-11 फरवरी, 2025

प्रवेश की अगली सूची (यदि कोई हो)- 26 फरवरी, 2025

प्रवेश प्रक्रिया बंदः 14 मार्च, 2025।

कई स्कूलों द्वारा जारी किए गए मानदंडों में मुख्य रूप से पड़ोस, स्कूल से दूरी और निकटता, बालिका, एकल बालिका, भाई-बहन और एकल अभिभावक शामिल हैं। कुछ स्कूलों ने सिख और ईसाई अल्पसंख्यकों, आर्थिक रूप से कमजोर समूहों और दिव्यांग माता-पिता को लेकर भी मानदंड जारी किए।

निजी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी सीट में से 25 प्रतिशत सीट आर्थिक रूप कमजोर वर्ग/ वंचित वर्ग श्रेणियों के छात्रों और दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षित रखें। परिपत्र के अनुसार इन श्रेणियों के लिए अलग-अलग दाखिला सूचियां प्रकाशित की जाएंगी। शिक्षा विभाग ने प्रवेश के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की है जिसके तहत नर्सरी के लिए बच्चों की उम्र 31 मार्च 2025 तक कम से कम तीन वर्ष, केजी के लिए चार वर्ष और पहली कक्षा के लिए पांच वर्ष होनी चाहिए।

इसमें कहा गया है कि अधिकतम आयु सीमा नर्सरी के लिए चार, केजी के लिए पांच और पहली कक्षा के लिए छह वर्ष से कम है। परिपत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया कि अभिभावक 18 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक प्रवेश संबंधी प्रश्नों के लिए स्कूलों के प्रमुखों से संपर्क कर सकते हैं।

टॅग्स :दिल्ली सरकारदिल्लीएडमिशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी