लाइव न्यूज़ :

Delhi Nursery Admission: अभिभावक ने करें यह 3 काम, प्राइवेट स्कूल में दाखिला नहीं मिलेगा

By धीरज मिश्रा | Updated: October 20, 2023 16:10 IST

शिक्षा विभाग के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 में होने वाले नर्सरी दाखिला की तिथि घोषित कर दी है। अगले महीने से दाखिला की दौड़ शुरु हो जाएगी। 12 जनवरी 2024 को दाखिला की पहली लिस्ट आएगी। पहले 75 फीसदी सामान्य सीटों पर दाखिला होगा। इसके बाद बाकी बची 25 फीसदी सीटों पर ईडब्ल्यूएस-डीजी-सीडब्ल्यूएसएन कटेगरी के तहत छात्रों का दाखिला लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी स्कूलों में 23 नवंबर से मिलेंगे नर्सरी दाखिला के फॉर्म 15 दिसंबर तक स्कूल जाकर आवेदन जमा करा सकेंगे अभिभावक 75 फीसदी सामान्य सीटों पर होना है दाखिला

Delhi Nursery Admission: दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली क्लास में बच्चों का दाखिला कराने का सपना बुनने वाले अभिभभावकों के लिए खुशखबरी है। वह अगले महीने से शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए दाखिला संबंधित प्रोसेस शुरु कर सकेंगे। 

अगर आप भी इस बार अपने बच्चे का निजी स्कूल में नर्सरी,केजी और पहली क्लास में दाखिला का प्लान बना रहे हैं तो भूल कर भी यह तीन काम न करें। क्योंकि दाखिला के दौरान आपको दिक्कतें आ सकती हैं। आइए जानते हैं कब से दिल्ली में दाखिला के लिए फॉर्म मिलेंगे और वह तीन काम कौन से नहीं करने हैं। 

यह तीन काम न करें

नर्सरी दाखिला प्रोसेस में शामिल होने वाले अभिभावक आवेदन फॉर्म को ठीक से नहीं भरते हैं। खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ता है। गलत फॉर्म की वजह से आवेदन फॉर्म को रद्द कर दिया जाता है। यह अभिभावकों के द्वारा पहली गलती होती है। दूसरी सबसे बड़ी गलती होती है कि दाखिला का शेड्यूल मिलने के बाद भी अंतिम तिथि से पहले आवेदन फॉर्म को जमा नहीं करते हैं

जिसके चलते दाखिला के लिए आवेदन फॉर्म ही जमा नहीं हो पाता है। तीसरी सबसे बड़ी गलती यह है कि जिन डॉक्यूमेंट्स के आधार पर दाखिला होना है। इन डाक्यूमेंट्स में बच्चे के नाम और अभिभावक के नाम में गड़बड़ी होती है। इससे बड़े स्कूल में बच्चे का दाखिला होते होते रह जाता है। 

इन डॉक्यूमेंट्स को अभी कर लें तैयार

बच्चे का आधार कार्ड, माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड, पहचान पत्र, माता पिता में से किसी एक के नाम पर जारी राशन कार्ड जिस पर स्मार्ट कोर्ड होना चाहिए। घर के पते के लिए बिजली बिल, टेलिफोन का बिल या फिर पासपोर्ट होना चाहिए। नर्सरी के लिए 4 साल, केजी के लिए 5 साल और पहली क्लास के लिए 6 साल उम्र निर्धारित की गई है।

अगले साल पहली लिस्ट

20 नवंबर से नर्सरी दाखिला का शेड्यूल शुरु होगा। 20 नवंबर तक निजी स्कूलों को दाखिला मापदंड वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। 23 से आवेदक फॉर्म लेकर आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर। 12 जनवरी 2024 को दाखिले की पहली सूची जारी की जाएगी। साथ ही वेटिंग लिस्ट भी होगी। अभिभावक पूरा शेड्यूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

टॅग्स :एडमिशनदिल्लीSchool Education Departmentदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos