लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ब्लैक फंगस से 250 से अधिक लोगों की गई जान, 900 से ज्यादा की हालत गंभीर : रिपोर्ट

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 22, 2021 14:26 IST

एक सरकारी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि दिल्ली में ब्लैक फंगस की वजह से कुल 252 लोगों की मौत हुई है , वहीं 900 लोग अभी भी गंभीर हालत में है । साथ ही विशेषज्ञों ने ब्लैक फंगस को कोरोना से ज्यादा घातक और जानलेवा बताया है ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में ब्लैक फंगस से 252 लोगों की गई जान, 928 लोगों का चल रहा है इलाजसरकारी रिपोर्ट में बताया गया कि 35 लोगों ने इसका इलाज और चिकित्सीय सलाह लेने से किया इनकार ब्लैक फंगस की वजह से रोगी के आंख, नाक की भी करनी पड़ रही है सर्जरी

दिल्ली : कोरोना महामारी के साथ ब्लैक फंगस बीमारी ने लोगों के लिए आफत खड़ी कर दी है । दिल्ली में अबतक ब्लैक फंगस के कारण 252 लोगों की मौत हो चुकी है । साथ ही 900 लोगों की हाल अभी भी गंभीर है । सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस की तुलना में ब्लैक फंगस 13 गुना अधिक जानलेवा है और इससे बेहद सर्तक रहने की जरूरत है । 

दिल्ली में अबतक 1,734 लोग ब्लैक फंगस के शिकार 

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, ब्लैक फंगस से अब तक 252 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है । इससे पहले दिल्ली सरकार ने ब्लैक फंगस की वजह से 89 लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी । दिल्ली में अब तक 1734 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है । इनमें से 519 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जिनमें करीब 300 से ज्यादा मरीजों को आंख या नाक की सर्जरी करानी पड़ी है । वही सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कुल 928 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इसके अलावा रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया कि 35 ऐसे भी मरीज थे,जिन्होंने ब्लैक फंगस का उपचार लेने से इनकार कर दिया था । साथ ही चिकित्सा सलाह मानने से इनकार कर दिया । इन रोगियों को लामा श्रेणी में रखा गया है । हालांकि यह मरीज वर्तमान में चार इलाज करी रहे हैं अथवा नहीं इसकी जानकारी सरकारी रिपोर्ट में नहीं है । 

कोरोना से ज्यादा खतरनाक है ब्लैक फंगस 

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में अभी तक कोरोना संक्रमण की वजह से 1.74 फ़ीसदी मरीजों की मौत हुई जबकि ब्लैक फंगस के कारण 14.53 फ़ीसदी मरीजों की मौत हुई है । इससे पता चलता है कि कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों के लिए ब्लैक फंगस जानलेवा है और इस से सतर्क रहने की जरूरत है।

क्या होता है ब्लैक फंगस

ब्लैक फंगस एक दुर्लभ फंगस इन्फेक्शन है, जो तेजी से व्यक्ति के नाक,आंख,दिमाग और  साइनस में फैलता है । विशेषज्ञों के अनुसार ब्लैक फंगस पहले से ही वातावरण में मौजूद होते हैं लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण कमजोर इम्यून सिस्टम के चलते यह लोगों को अपना शिकार बना रहा है। यह फंगस शरीर में इतनी तेजी से फैलता है कि डॉक्टरों को मरीज की आंख तक निकालनी पड़ रही है । दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना के 322 मरीज जबकि ब्लैक फंगस के 928 मरीज इलाजरत हैं ।  

टॅग्स :ब्लैक फंगसकोविड-19 इंडियादिल्लीदिल्ली समाचारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप