लाइव न्यूज़ :

Delhi New CM: सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी...

By आकाश चौरसिया | Updated: September 17, 2024 12:10 IST

Atishi: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से नए मुख्यमंत्री का चुनाव आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में हुआ। ऐसे में सभी ने आतिशी के नाम पर मुहर लगा दी है। हालांकि, उनसे पहले दो महिला मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं, जिनमें शीला दीक्षित और सुष्मा स्वराज का नाम आता है।

Open in App
ठळक मुद्देAtishi: दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी आतिशी Delhi New CM: उनसे पहले इस पद पर सुष्मा स्वराज और शीला दीक्षित इस पद पर बैठ चुकी हैंAtishi: हालांकि, दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव BJP नेता सुष्मा स्वराज को मिला

Atishi: दिल्ली में मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर हुई विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से आतिशी का नाम नई सीएम के लिए चुन लिया गया है। अब इसी के साथ वो इस पद पर आसीन होने जा रही हैं। हालांकि उनसे पहले कांग्रेस सरकार में शीला दीक्षित भी तीन बार केंद्र शासित राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। वहीं, दिल्ली में भाजपा सरकार की ओर से सुषमा स्वराज भी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। फिलहाल ये भी स्पष्ट हो गया कि वो अगले चुनाव होने तक दिल्ली की सीएम बनी रहेंगी। 

हालांकि, जिनकी चर्चा विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम चर्चा हुई और इस दौरान ये भी साफ कर दिया गया कि कोई भी उप-मुख्यमंत्री नहीं बनेगा। इसी के साथ रेस में आतिशी ने सभी दावेदारों को पछाड़ दिया। दूसरी ओर बैठक में शामिल परिवहन एवं पर्यावरण मंत्री कैलाश गहलोत भी दावेदार थे, लेकिन आम सहमति आतिशी के पक्ष में दिखी।

दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री..सुष्मा स्वराज ने साल 1998 में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इसी वर्ष इस्तीफा दिया और फिर वो दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। हालांकि उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं चला और दिसंबर, 1998 में उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। 

ज्यादा समय तक दिल्ली की CM होने का गौरव इन्हें कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम स्वर्गीय शीला दीक्षित (31 मार्च 1938 - 20 जुलाई 2019) एक भारतीय राजनीति में एक अलग पहचान रखती थीं। दिल्ली की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली मुख्यमंत्री, साथ ही किसी भी भारतीय राज्य की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महिला मुख्यमंत्री, उन्होंने 1998 से शुरू हुए कार्यकाल में 15 वर्षों की अवधि तक सेवा की। शीला दीक्षित ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को दिल्ली में लगातार तीन चुनावी जीत दिलाई।

टॅग्स :आतिशी मार्लेनाअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील