लाइव न्यूज़ :

Delhi NCR Pollution: दिल्ली पर फिर प्रदूषण की मार, हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 12, 2019 10:04 IST

Delhi NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है और शहर पर धुंध की चादर छाई है

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन प्रदूषण का स्तर खतरनाकदिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है

दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन प्रदूषण की मार जारी है। मंगलवार को यहां फिर से धुंध की चादर छा गई और एयर क्वॉलिटी इंडेक्स एक बार फिर से 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है।

सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिटी ऐंड वेदर फोरकास्टिंग ऐंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक, मंगलवार सुबह 9 बजे दिल्ली में AQI 453  था। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को यहां पूरे दिन हल्का कोहरा छाया रहेगा। 

एएनआई के मुताबिक, लोधी रोड क्षेत्र में आज AQI, PM 2.5 456 पर (गंभीर) और PM 10 287 पर (खराब) है। 

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में

वहीं जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास के इलाकों में AQI 382 (बेहद खराब) है। वहीं यूपी से सटे दिल्ली के आनंदविहार में भी AQI 441 के साथ गंभीर श्रेणी में पहुंच गया जबकि रोहिणी में भी ये 440 के साथ इसी श्रेणी मे हैं।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भी स्थिति बेहतर नहीं है और यहां AQI 441 के साथ गंभीर श्रेणी में है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में भी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूंचकांक के गंभीर श्रेणी में पहुंचने के बाद हेल्थ इमरजेंसी घोषित करते हुए 5 नवंबर तक स्कूलों को बंद कर दिया गया था। इसके बाद इसमें थोड़ा सुधार हुआ था, लेकिन पिछले तीन दिनों से फिर से इसमें गिरावट जारी है। 

उधर दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू ऑड-ईवन योजना को 11 और 12 नवंबर के लिए स्थगित कर दिया है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, गुरुनानक देव के 550वें जयंती को देखते हुए इन दो दिनों के लिए ऑड-ईवन योजना स्थगित की गई है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब