लाइव न्यूज़ :

Delhi-NCR Coronavirus: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दवा की दुकानों पर मास्क-सैनिटाइजर की किल्लत

By भाषा | Updated: March 4, 2020 19:59 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 28 पुष्ट मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि अब सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इससे पहले 12 देशों के यात्रियों की ही स्क्रीनिंग की जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देहैंड सैनिटाइजर और फेस मास्क की किल्लत देखने को मिल रही है। जिन दुकानों में मास्क उपलब्ध हैं वे दोगुने दाम पर बेच रहे हैं।

कोरोना वायरस फैलने के बीच राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के शहरों में दवा की दुकानों पर हैंड सैनिटाइजर और फेस मास्क की किल्लत देखने को मिल रही है। कई क्षेत्रों में स्थित दवा की दुकानों में सैनिटाइजर और मास्क का भंडार खत्म हो गया है और पिछले कुछ दिन में इन वस्तुओं की मांग में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण उत्पादक दुकानों में आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।

जिन दुकानों में मास्क उपलब्ध हैं वे दोगुने दाम पर बेच रहे हैं। नाम न बताने की शर्त पर एक विक्रेता ने कहा, “पिछले दो महीने में हैंड सैनिटाइजर और मास्क की मांग सामान्य थी लेकिन जब से दिल्ली में कोरोना वायरस का एक मामला सामने आया है, इन वस्तुओं की मांग में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।”

साधारण तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले ब्रांड जैसे डिटोल और हिमालया के सैनिटाइजर बहुत सी दुकानों पर उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि कुछ दुकानों पर मेडिकल हैंड रब उपलब्ध हैं जिनका मूल्य दो सौ से छह सौ रुपए के बीच है।

डेढ़ सौ रुपए के मास्क की कीमत बढ़कर तीन सौ रुपए हो जाने के बारे में पूछे जाने पर एक दुकानदार ने कहा, “जब मांग इतनी ज्यादा बढ़ गई है तो हम क्या करें?” खान मार्केट जैसे पॉश इलाके में भी किसी दवा दुकानदार के पास सैनिटाइजर उपलब्ध नहीं हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप