लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: हिंसाग्रस्त इलाकों में पहुंचे NSA अजित डोभाल, तो लोगों ने कहा- सर, आप आए तो हिम्मत आ गई, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: February 26, 2020 17:45 IST

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात पर उनके साथ चर्चा की । उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा में 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देअजीत डोभाल ने पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी) के साथ दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की ।अजीत डोभाल ने इस दौरान लोगों से कहा कि प्रेम की भावना बनाए रखिए। हमसबों का देश है।

दिल्ली के हिंसाग्रस्त क्षेत्र में लोगों से मिलने खुद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल बुधवार को गए। इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर शांति बनाए रखने की अपील की। स्थानीय लोगों ने अजीत डोभाल से कहा कि सर  आप आए तो अब हमलोगों को हिम्मत आ गई।  इसके अलावा, सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि मैं पूरे इलाके में घूमा। लोग एकता चाहते हैं, सब शांति चाहते हैं। कुछ 10-20 अपराधी हिंसा फैला रहे हैं। 

अजीत डोभाल ने इस दौरान लोगों से कहा कि प्रेम की भावना बनाए रखिए। हमसबों का देश है, इस देश को सब लोगों को मिलकर आगे बढ़ाना है। 

डोभाल ने पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी) के साथ बैठक की-

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात पर उनके साथ चर्चा की । उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा में 22 लोगों की मौत हो चुकी है । डोभाल ने पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी) के साथ दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की । उत्तर पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर डोभाल ने मंगलवार देर रात दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ इसी तरह की बैठक की थी ।

दिल्ली में छात्रों ने जान को खतरा बताते हुए की परीक्षा टालने की अपील-

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के बीच दिल्ली के कई इलाकों में हिंसक झड़पों के कारण छात्रों के मन में कुछ सवाल चल रहे हैं कि जब जान ही खतरे में पड़ी है तो परीक्षाएं किस काम की?

ऐसे डर के माहौल में कौन पढ़ाई कर सकता है? उत्तरपूर्वी दिल्ली में स्कूल बुधवार को लगातार दूसरे दिन बंद रहे। संशोधित नागरिकता कानून को लेकर भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्थिति को ‘‘चिंताजनक’’ बताया और कहा कि सेना को बुलाया जाना चाहिए क्योंकि पुलिस ‘‘इसे नियंत्रित करने में नाकाम’’ है।

चांद बाग, भजनपुरा, गोकुलपुरी, मौजपुर, कर्दमपुरी और जाफराबाद जैसे कई इलाकों में झड़पों में अभी तक 189 लोग घायल हो चुके हैं। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे रही मुस्कान शर्मा ने कहा, ‘‘बोर्ड परीक्षाएं किसी भी छात्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें दो साल पहले ही ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया और यहां परीक्षाओं के समय पर सब कुछ आग में जल रहा है। इतने डर के माहौल में कोई कैसे पढ़ाई कर सकता है।’’

शर्मा उत्तरपूर्वी दिल्ली के मौजपुर की रहने वाली है जो शनिवार से हिंसा का केंद्र बना हुआ है। चांद बाग इलाके के निवासी गगनदीप सिंह ने कहा, ‘‘कल मेरी अंग्रेजी की परीक्षा है। मुझे अभी तक नहीं पता कि यह स्थगित होगी या नहीं। इस तरह की अनिश्चितता और डर का माहौल ठीक नहीं है। यह सब कुछ मेरे घर के आसपास हो रहा है, यह सोचकर जब दरवाजे पर खटखट होती है मैं डर जाता हूं।’’ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हिंसाग्रस्त उत्तरपूर्वी दिल्ली में बुधवार को होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं टाल दी हैं।

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीनरेंद्र मोदीनागरिकता संशोधन कानूनजाफराबाद हिंसाअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप