लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगमः महापौर का चुनाव छह जनवरी को, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 दिसंबर, 250 पार्षद शामिल होंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2022 22:24 IST

Delhi Municipal Corporation: आम आदमी पार्टी (आप) ने चार दिसंबर को हुए एमसीडी चुनावों में 134 सीट पर जीत हासिल करने के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे6 जनवरी, 2023 को नगर निगम की पहली बैठक बुलाने के प्रस्ताव को हाल में मंजूरी दी थी।चुनाव 6 जनवरी को दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक के दौरान पूर्वाह्न 11 बजे होंगे। पहला वर्ष महिलाओं के लिए आरक्षित है, दूसरा अनारक्षित वर्ग के लिए, तीसरा आरक्षित वर्ग के लिए, और शेष दो भी अनारक्षित श्रेणी में हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के नए महापौर के चुनाव के लिए छह जनवरी को मतदान होगा और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 दिसंबर है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने 6 जनवरी, 2023 को नगर निगम की पहली बैठक बुलाने के प्रस्ताव को हाल में मंजूरी दी थी।

 

एमसीडी ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली नगर निगम के महापौर, उप महापौर और सदन की स्थायी समिति के छह सदस्यों के पदों के लिए चुनाव 6 जनवरी को दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक के दौरान पूर्वाह्न 11 बजे होंगे।’’ निगम का यह पहला सदन होगा, जिसमें 250 पार्षद शामिल होंगे।

सदन की बैठक मिंटो रोड पर एमसीडी के मुख्यालय, सिविक सेंटर में आयोजित होगी। महापौर का पद ‘रोटेशन’ के आधार पर एक-एक साल के लिए होगा, जिसमें पहला वर्ष महिलाओं के लिए आरक्षित है, दूसरा अनारक्षित वर्ग के लिए, तीसरा आरक्षित वर्ग के लिए, और शेष दो भी अनारक्षित श्रेणी में हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) ने चार दिसंबर को हुए एमसीडी चुनावों में 134 सीट पर जीत हासिल करने के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया। एमसीडी चुनाव के लिए सात दिसंबर को हुई मतगणना में कांग्रेस केवल नौ सीट जीत सकी। निगम चुनावों के करीब एक महीने बाद शीर्ष पद के लिए चुनाव होगा। 

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावDelhi Municipal Corporationआम आदमी पार्टीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप