लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने अजय कुमार को प्रभारी बनाया, चार दिसंबर को मतदान और मतगणना सात को

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2022 13:28 IST

दिल्ली नगर निगम चुनाव: नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सात नवंबर से शुरू होगी और इसके लिए अंतिम तारीख 14 नवंबर है।

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन पत्रों की छंटनी 16 नवंबर को की जाएगी।नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 19 नवंबर है। नये सिरे से परिसीमन के बाद यह पहला निकाय चुनाव होगा।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय कुमार को सोमवार को पार्टी के दिल्ली प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी, जो नगर निगम चुनाव के संपन्न होने तक यह भूमिका निभाएंगे। इससे पहले तक शक्ति सिंह गोहिल कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी की जिम्मेदारी देख रहे थे।

 

पार्टी के अनुसार, गोहिल गुजरात विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं इसलिए कुमार को दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कुमार पहले से ही सिक्किम, त्रिपुरा और नगालैंड के प्रभारी हैं। कांग्रेस ने दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिए सोमवार को चयन समिति का भी गठन किया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी महासचिव अविनाश पांडे करेंगे।

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सांसद के. जयकुमार और पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन इस समिति के सदस्य होंगे। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी। आगामी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हुई और पहले दिन एक निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 

राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) विजय देव ने शुक्रवार को यह घोषणा की थी। देव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ‘‘नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सात नवंबर से शुरू होगी और इसके लिए अंतिम तारीख 14 नवंबर है।’’ नामांकन पत्रों की छंटनी 16 नवंबर को की जाएगी, वहीं नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 19 नवंबर है।

सोमवार को प्रक्रिया शुरू होने के साथ राज्य निर्वाचन कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आज केवल एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। यह एक निर्दलीय उम्मीदवार द्वारा ग्रीन पार्क में वार्ड संख्या 150 के लिए है।’’ एसईसी के अधिकारियों ने पूर्व में कहा था कि उम्मीदवार पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं।

दिल्ली में नगर निगम के नये सिरे से परिसीमन के बाद यह पहला निकाय चुनाव होगा और 250 वार्ड के लिए बहुप्रतीक्षित चुनाव गुजरात विधानसभा चुनाव के दो चरणों (एक और पांच दिसंबर) के बीच में होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आप ने अपनी अपनी जीत का विश्वास जताया है।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने कहा कि वह पिछले एक साल से एमसीडी चुनाव के लिए जमीनी तैयारी कर रही है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार से आदर्श आचार संहिता प्रभाव में आ गयी। निगम प्राधिकारियों द्वारा सोमवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से दिल्ली में 2.1 लाख से अधिक पोस्टर, बैनर, होर्डिंग और ऐसी अन्य सामग्री को हटा दिया गया है।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावचुनाव आयोगदिल्लीआम आदमी पार्टीकांग्रेसBJPDelhi Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो