लाइव न्यूज़ :

Delhi Municipal Corporation Election 2022: दिल्ली बीजेपी ने की बड़ी कार्रवाई, 11 बागियों को 6 साल के लिए निकाला, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 21, 2022 22:27 IST

Delhi Municipal Corporation Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में अब कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्दे 55 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया है।बहुजन समाज पार्टी के छह उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया।नाम वापस लेने वालों कुल 67 में से 34 पुरुष उम्मीदवार थे।

नई दिल्लीः दिल्ली में चार दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ा एक्शन लिया है। बीजेपी ने 11 बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी से अनुशासनहीनता करने पर प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव में अब कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 55 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया है। बहुजन समाज पार्टी के छह उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया।

नाम वापस लेने वालों कुल 67 में से 34 पुरुष उम्मीदवार थे। नाम वापस लेने के बाद, अब कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में है, जिसमें 709 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। एमसीडी चुनाव की मतगणना सात दिसंबर को होगी। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों के लिए चार दिसंबर को मतदान होना है, जबकि इसके परिणाम सात दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक कथित स्टिंग वीडियो सोमवार को जारी किया जिसमें उत्तर-पश्चिम दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की एक पूर्व कार्यकर्ता ने ‘आप’ पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए टिकट बेचने का आरोप लगाया है। भाजपा के आरोप पर ‘आप’ की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां प्रेस वार्ता में स्टिंग का कथित वीडियो प्रसारित कर आरोप लगाया कि ‘आप’ और इसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में गहराई तक शामिल हैं। पात्रा ने आरोप लगाया कि आप की कार्यकर्ता बिंदु ने यह स्टिंग वीडियो बनाया है जिनसे एमसीडी चुनाव में रोहिणी डी वार्ड से आप के टिकट के लिए 80 लाख रुपये की मांग की गई।

पात्रा ने दावा किया कि वीडियो में दिख रहा है कि पूर्व कार्यकर्ता बिंदु ‘आप’ के कुछ कथित नेताओं से पैसे के भुगतान को लेकर कथित रूप से बातचीत कर रही हैं। उनका दावा है कि इनमें उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा प्रभारी आर आर पठानिया और रोहिणी विधानसभा सीट के समन्वयक पुनीत गोयल शामिल हैं।

पात्रा ने कहा, ‘‘पठानिया और गोयल समेत इन नेताओं के ‘आप’ की उस पांच सदस्यीय समिति से संबंध है जो टिकट वितरण से जुड़ी थी। आप के मंत्री गोपाल राय, दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज और आतिशी के साथ-साथ आदिल खान इसके सदस्य हैं।’’ वीडियो की प्रमाणिकता अभी सत्यापित नहीं हो सकी है।

पात्रा ने यह भी आरोपी लगाया कि स्टिंग वीडियो से पता चला है कि ‘आप’ के 110 टिकट पैसे लेकर दिए जाने के लिए आरक्षित थे। बिंदु ने ‘आप’ नेताओं पर अमीर लोगों को टिकट ‘बेचने’ और पार्टी के अपने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। रोहिणी से भाजपा के विधायक विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि ‘आप’ नेताओं ने 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट बेचे थे और मांग की कि मामले की भ्रष्टाचार रोधी शाखा जांच करे।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावDelhi Municipal Corporationआम आदमी पार्टीकांग्रेसCongressAdesh Gupta
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप