लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगमः भाजपा ने दो पार्षद को बाहर किया, ज्योति रचोया और सविता खत्री ने प्रत्याशी के खिलाफ डाला था वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2021 08:41 IST

एनडीएमसी के नरेला जोन के चेयरमैन पद के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की हार के लिए ‘‘जिम्मेदार’’ ज्योति रचोया (नांगलोई पार्षद) और सविता खत्री (नरेला पार्षद) को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देछह जून को हुए चुनाव में रचोया मतदान के दौरान अनुपस्थित थीं।खत्री ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के पक्ष में वोट नहीं दिया था।पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटों के भीतर जवाब देने को कहा था।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के जोनल चेयरमैन पद के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मतदान करने वाले दो पार्षदों को पार्टी से बाहर निकाल दिया।

 

भाजपा द्वारा जारी बयान के अनुसार, एनडीएमसी के नरेला जोन के चेयरमैन पद के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की हार के लिए ‘‘जिम्मेदार’’ ज्योति रचोया (नांगलोई पार्षद) और सविता खत्री (नरेला पार्षद) को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

छह जून को हुए चुनाव में रचोया मतदान के दौरान अनुपस्थित थीं जबकि खत्री ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के पक्ष में वोट नहीं दिया था। दोनों को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटों के भीतर जवाब देने को कहा था।

बयान के अनुसार, उनके जवाब ‘संतोषजनक’ नहीं थे, जिसके बाद उन्हें पार्टी से निकाला गया। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नरेला जोन चेयरमैन पद का चुनाव आप पार्षद राम नारायण ने जीता। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत