लाइव न्यूज़ :

Delhi Minister Atishi: अब 14 विभाग संभालेंगी आतिशी!, जल मंत्री भारद्वाज से सीएम केजरीवाल ने सेवाओं और सतर्कता विभाग ली, जानें आखिर कौन हैं दिल्ली कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 8, 2023 17:42 IST

Delhi Minister Atishi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं और सतर्कता विभागों का प्रभार सौंपने का प्रस्ताव उपराज्यपाल वी के सक्सेना को भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देआधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।एस. भारद्वाज को सेवा विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।विधेयक केंद्र को राष्ट्रीय राजधानी में नौकरशाही पर नियंत्रण देगा।

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बदलाव किया है। मौजूदा सेवा और सतर्कता विभाग के मंत्री सौरभ भारद्वाज की जगह आतिशी को मंत्री बनाया। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस आशय की एक फाइल दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की मंजूरी के लिए भेज दी गई है और मंजूरी दिए जाने की संभावना है।

यह कदम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 को राज्यसभा द्वारा मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद आया है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट फेरबदल का प्रस्ताव करते हुए एक फाइल भेजी थी, जिसके तहत महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विभाग रखने वाले भारद्वाज को सेवा विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

ये दोनों विभाग पहले आतिशी के कैबिनेट सहयोगी सौरभ भारद्वाज के पास थे। इस समय दोनों विभाग दिल्ली के स्वास्थ्य एवं जल मंत्री सौरभ भारद्वाज के पास हैं। यह कदम दिल्ली सेवा विधेयक को संसदीय मंजूरी मिलने के एक दिन बाद आया है। यह विधेयक केंद्र को राष्ट्रीय राजधानी में नौकरशाही पर नियंत्रण देगा।

संसद ने सोमवार को विवादास्पद ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2023’ को मतविभाजन के बाद मंजूरी दे दी। यह विधेयक दिल्ली में समूह-ए के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना के लिए एक प्राधिकार के गठन के लिहाज से लागू अध्यादेश का स्थान लेगा। उपराज्यपाल के कार्यालय में सूत्रों ने बताया कि उन्हें दिल्ली सरकार से इससे संबंधी एक फाइल मिली है।

आतिशी दिल्ली कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री हैं। वह अब 14 विभाग संभालेंगी। दिल्ली सरकार में सबसे अधिक विभागों का प्रभार उन्हीं के पास है। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफों के बाद भारद्वाज और आतिशी को मार्च में कैबिनेट में शामिल किया गया था। एक सूत्र ने कहा, ‘‘उन्हें सेवाओं और सतर्कता विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाएगा और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में फेरबदल की फाइल को मंजूरी के लिए उपराज्यपाल वी के सक्सेना के पास भेज दिया है।’’

इस फेरबदल का कोई कारण नहीं बताया गया है। उपराज्यपाल वी के सक्सेना द्वारा कैबिनेट में फेरबदल के प्रस्ताव को जून में मंजूरी दिए जाने के बाद आतिशी को राजस्व, योजना और वित्त विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। उन्हें एक जून को जनसंपर्क विभाग का प्रभार सौंपा गया था। इससे पहले ये चारों विभाग परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के पास थे।

आतिशी के पास वर्तमान में सार्वजनिक कार्य, वित्त, राजस्व, योजना, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कला, संस्कृति एवं भाषाएं, पर्यटन, बिजली, जनसंपर्क और प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभाग हैं। कालकाजी से विधायक आतिशी ने ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन के माध्यम से राजनीति में प्रवेश किया था।

इस आंदोलन के बाद 2012 में आम आदमी पार्टी (आप) का गठन किया गया। आतिशी ने स्कूली शिक्षा नयी दिल्ली स्थित स्प्रिंगडेल्स स्कूल से ग्रहण की और उसके बाद उन्होंने 2001 में सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की। वह 2001 बैच में दिल्ली विश्वविद्यालय की सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा और दिल्ली विश्वविद्यालय इतिहास (ऑनर्स) में स्वर्ण पदक विजेता थीं।

आतिशी को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर के लिए शेवनिंग छात्रवृत्ति मिली। कुछ साल शिक्षा क्षेत्र में काम करने के बाद, आतिशी को ऑक्सफोर्ड से शिक्षा में स्नातकोत्तर डिग्री के लिए रोड्स छात्रवृत्ति के लिए चुना गया। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :दिल्ली सरकारआतिशी मार्लेनाअरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील