लाइव न्यूज़ :

'मेरे साथ OSD के रूप में कभी काम नहीं किया': नाबालिग से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार सरकारी अधिकारी पर बोलीं आतिशी

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 21, 2023 17:49 IST

बीजेपी का आरोप है कि आप सरकार ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अधिकारी प्रेमोदय खाका को महिला एवं बाल विकास मंत्री का ओएसडी नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी ने गिरफ्तार अधिकारी को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर हमला बोला।आतिशी ने कहा कि उन्होंने (आरोपी) कभी भी मेरे साथ ओएसडी के रूप में काम नहीं किया है।

नई दिल्ली: दिल्ली की महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के उन आरोपों से इनकार किया कि उनके विभाग ने अपने दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ कई महीनों तक बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार सरकारी अधिकारी प्रेमोदय खाखा को विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्त किया है। 

आतिशी ने एएनआई से कहा, "ये बिल्कुल झूठी बात है। उन्होंने (आरोपी) कभी भी मेरे साथ ओएसडी के रूप में काम नहीं किया है। यह बेहद चौंकाने वाली घटना है क्योंकि यह आरोपी महिला एवं बाल विभाग में अधिकारी था। यह चिंताजनक है क्योंकि उन पर एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप लगाया गया है। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस तेजी से कार्यवाही करेगी...जैसे ही दिल्ली के सीएम (अरविंद केजरीवाल) को घटना के बारे में पता चला, उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) संबंधित अधिकारी को आरोपी अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए।"

राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने गिरफ्तार अधिकारी को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, "जिस अधिकारी पर नाबालिग से बलात्कार का आरोप लगा वह केजरीवाल सरकार का पसंदीदा था। डब्ल्यूसीडी मंत्री के ओएसडी के रूप में काम करने के लिए चुना गया था।"

उन्होंने आगे लिखा, "अच्छा होगा कि स्वाति मालीवाल अपना ड्रामा बंद करें और अरविंद केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि बलात्कारी अधिकारी को अपने मंत्री का ओएसडी बनाने के लिए क्यों चुना गया। दिल्ली को आपसे जवाब चाहिए, अरविंद केजरीवाल! इस दस्तावेज से पता चलता है कि प्रेम उदय खाका को तत्कालीन डब्ल्यूसीडी मंत्री श्री कैलाश गहलोत के ओएसडी के रूप में नियुक्त किया गया था।"

टॅग्स :आतिशी मार्लेनाअरविंद केजरीवालBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर