लाइव न्यूज़ :

Delhi Metro Taja Updates: कल से ब्लू लाइन और पिंक लाइन पर फिर से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो, यहां पढ़ें ताजा अपडेट

By स्वाति सिंह | Updated: September 8, 2020 18:36 IST

सोमवार को डीएमआरसी ने येलो लाइन और रैपिड मेट्रो पर अपनी सेवाएं फिर से शुरू की। सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक पहले चार घंटे में परिचालन सुचारू रहा, जिसमें लगभग 7500 यात्री सेवाओं का लाभ उठाया था।

Open in App
ठळक मुद्देकल (बुधवार)  से ब्लू लाइन द्वारका सेक्टर 21 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली और पिंक लाइन मजलिस पार्क से शिव विहार तक सेवाएं शुरू करेगी। इससे पहले सोमवार को ‘येलो लाइन' पर अपनी सीमित सेवाएं बहाल हुई थी।

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो 171 दिनों के बाद कल (बुधवार)  से ब्लू लाइन द्वारका सेक्टर 21 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली और पिंक लाइन मजलिस पार्क से शिव विहार तक सेवाएं शुरू करेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इस बात की जानकारी दी। इससे पहले सोमवार को ‘येलो लाइन' पर अपनी सीमित सेवाएं बहाल हुई थी।

इन दोनों लाइनों को फिर से खोलने पर मौजूदा 28 इंटरचेंज मेट्रो स्टेशनों में से नौ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बताया 171 दिनों के बाद कल से ब्लू लाइन - द्वारका सेक्टर 21 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली और पिंक लाइन - मजलिस पार्क से शिव विहार तक सेवाएं शुरू की जाएंगी। DMRC ने कहा, इन दोनों लाइनों को फिर से खोलने पर मौजूदा 28 इंटरचेंज मेट्रो स्टेशनों में से नौ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी - राजौरी गार्डन, दिल्ली हाट INA, मयूर विहार फेज-I, कड़कड़डूमा, राजीव चौक, यमुना बैंक, ISBT आनंद विहार, आजादपुर और सिकंदरपुर।

रेड लाइन पर चलेगी मेट्रो 

इन लाइनों के अलावा रेड लाइन रिठाला से शहीद स्थल न्यू बस अड्डा (गाजियाबाद), ग्रीन लाइन कीर्ति नगर / इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह (बहादुरगढ़) और वॉयलेट लाइन कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) तक सेवाएं 10 सितंबर से फिर से शुरू होंगी।

बता दें कि सोमवार को डीएमआरसी ने येलो लाइन और रैपिड मेट्रो पर अपनी सेवाएं फिर से शुरू की। सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक पहले चार घंटे में परिचालन सुचारू रहा, जिसमें लगभग 7500 यात्री सेवाओं का लाभ उठाया था। हालांकि दिल्ली में पांच महीने से भी अधिक समय बाद सोमवार को मेट्रो ट्रेन सेवाएं फिर से जब शुरू हुईं तो इस दौरान नेटवर्क में दिक्कतों के चलते कई लोगों को ऑनलाइन भुगतान कर स्मार्ट कार्ड खरीदने या उन्हें रिचार्ज कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?