लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रोः सरकार ने विकास कुमार को नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया, मंगू सिंह की जगह लेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 30, 2022 23:16 IST

दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक (एमडी) के पद के लिए आवेदन मांगे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्र और दिल्ली सरकार द्वारा पांच-पांच (कुल 10) निदेशक मनोनीत किए जाते हैं।डीएमआरसी में दोनों की बराबर की भागीदारी है।प्रबंध निदेशक की नियुक्ति दिल्ली सरकार करती है।

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विकास कुमार को दिल्ली मेट्रो का नया प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। आदेश आज जारी कर दिया गया। वर्तमान एमडी मंगू सिंह का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। डीएमआरसी के एमडी के रूप में मंगू सिंह का कार्यकाल सितंबर, 2021 में समाप्त होने के बाद सरकार ने 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया था।

दिल्ली सरकार ने बुधवार को विकास कुमार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) का प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि कुमार पांच साल की अवधि तक इस पद पर रहेंगे। कुमार अभी डीएमआरसी में निदेशक (संचालन) के पद पर तैनात हैं।

आदेश में कहा गया, ‘‘दिल्ली सरकार ने डीएमआरसी लिमिटेड मेमोरेंडम के अनुच्छेद 130 के अनुसार एक अप्रैल से पांच साल की अवधि के लिए विकास कुमार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।’’ आदेश में कहा गया कि डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक के रूप में कुमार की नियुक्ति को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा मंजूरी दी गई थी।

दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक (एमडी) के पद के लिए आवेदन मांगे थे। डीएमआरसी के एमडी को दिल्ली सरकार मनोनीत करती है। डीएमआरसी में उसके अध्यक्ष सहित कुल 17 निदेशक हैं। इनमें से केन्द्र और दिल्ली सरकार द्वारा पांच-पांच (कुल 10) निदेशक मनोनीत किए जाते हैं, क्योंकि डीएमआरसी में दोनों की बराबर की भागीदारी है।

प्रबंध निदेशक की नियुक्ति दिल्ली सरकार करती है। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, एमडी पद के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 45 साल होनी चाहिए। विज्ञापन के अनुसार, सामान्य आवेदकों की अधिकतम आयु 58 साल और विभाग में पहले से कार्यरत आवेदक की अधिकतम आयु 60 साल हो सकती है।

विज्ञापन में कहा गया है कि एमडी की सेवानिवृत्ति की आयु 65 साल होगी। एमडी 65 साल की आयु प्राप्त करने या पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ई. श्रीधरन के 31 दिसंबर, 2011 को सेवानिवृत्त होने के बाद सिंह ने एक जनवरी, 2012 को कार्यभार संभाला था। एमडी पद के लिए आवेदन देने की अंतिम तिथि चार मार्च है।

टॅग्स :दिल्लीमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील