लाइव न्यूज़ :

DMRC recharge: ई-लेनदेन को बढ़ावा, यात्रियों को खुशखबरी, स्मार्ट कार्ड एएफसी गेट पर स्वत: ही हो जाएंगे रिचार्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2020 14:42 IST

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो की सेवा जब भी शुरू होगी यह सुविधा दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के पूरे नेटवर्क पर इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगी। दिल्ली मेट्रो की सेवा कोविड-19 स्थिति के चलते 22 मार्च से बंद है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो के यात्री अब एक इस नए तरह के स्मार्ट कार्ड की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जो ऑटो-टॉपअप सुविधा के साथ आता है।यह नया स्मार्ट कार्ड 'ऑटोप' ऐप के माध्यम से उपलब्ध है, जिसे विशेष रूप से इस उद्देश्य के लिए विकसित किया गया है।अधिकारियों ने कहा कि डीएमआरसी द्वारा जारी पुराने स्मार्ट कार्ड को भी इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अद्यतन किया जा सकता है।

नई दिल्लीःदिल्लीमेट्रो ने यात्रियों के लिए अधिक ई-लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को घोषणा की कि एक नयी सुविधा से यात्रियों के स्मार्ट कार्ड स्वचालित किराया संग्रह (एएफसी) गेट पर स्वत: ही रिचार्ज हो जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो की सेवा जब भी शुरू होगी यह सुविधा दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के पूरे नेटवर्क पर इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगी। दिल्ली मेट्रो की सेवा कोविड-19 स्थिति के चलते 22 मार्च से बंद है।

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली मेट्रो के यात्री अब एक इस नए तरह के स्मार्ट कार्ड की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जो ऑटो-टॉपअप सुविधा के साथ आता है। इससे उनके स्मार्ट कार्ड मेट्रो स्टेशनों के एएफसी गेट पर स्वत: ही रिचार्ज हो सकेंगे।’’ उसने कहा कि ग्राहकों के लिए यह नया स्मार्ट कार्ड 'ऑटोप' ऐप के माध्यम से उपलब्ध है, जिसे विशेष रूप से इस उद्देश्य के लिए विकसित किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि डीएमआरसी द्वारा जारी पुराने स्मार्ट कार्ड को भी इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अद्यतन किया जा सकता है।

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने कहा कि यह पहल दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के बीच नकदी रहित लेनदेन को बढ़ावा देने की डीएमआरसी की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। बयान के अनुसार 'ऑटोप' द्वारा जारी नए स्मार्ट कार्ड में जब भी राशि 100 रुपये से कम होगी तो ऑटो टॉप-अप सुविधा काम करेगी और स्मार्टकार्ड एएफसी प्रवेश द्वार पर 200 रुपये से रिचार्ज हो जाएंगे। बयान में कहा गया है कि 'ऑटोप', ग्राहक के लिंक किए गए कार्ड या बैंक खाते से राशि प्राप्त करेगा। 

टॅग्स :मेट्रोदिल्लीअरविंद केजरीवालहरदीप सिंह पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी