लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: ओल्ड राजेंद्र नगर में 3 छात्रों की मौत के बाद एक्शन में MCD, 13 कोचिंग सेंटर्स को किया सील

By आकाश चौरसिया | Updated: July 29, 2024 11:24 IST

UPSC aspirants death: ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम ने 13 कोचिंग सेंटर्स को सील कर दिया। हालांकि, रविवार को एमसीडी सर्च ऑपरेशन कर रही थी।

Open in App

UPSC aspirants death: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में बीते शनिवार को राऊ आईएएस कोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की मृत्यु के बाद नगर निगम ने 13 कोचिंग सेंटर को बंद कर दिया है। राऊ कोचिंग में अचानक भारी बारिश का पानी कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में घुस जाने से छात्रों को मौका नहीं मिल पाया बाहर निकलने का, जिसके कारण वो गंदे पानी में डूब गए और उनकी जान चली गयी।

रविवार देर रात जारी दिल्ली सरकार के एक बयान के अनुसार, नगर निकाय की एक टीम ने बेसमेंट में चल रहे केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सेंट्रल दिल्ली में स्थित कोचिंग क्षेत्र का भी दौरा किया। इसके बाद सर्च ऑपरेशन में मिला कि गलत तरीके से चल रही कोचिंग सेंटर्स को रविवार देर रात बंद कर दिया गया। 

उन सभी की सूची, जिन्हें निगम ने किया बंदहालांकि, इस बीच निगम ने उन सभी कोचिंग सेंटर्स के नाम भी बताए, जिनको बंद कर दिया गया है। इनके नाम चहल एकेडमी, आईएएस गुरुकुल, साईं ट्रेडिंग, आईएएस सेतु, टॉपर्स एकेडमी, दैनिक संवाद, सिविल डेली आईएएस, कैरियर पावर, 99 नोट्स, विद्या गुरु, गाइडेंस आईएएस, ईजी फॉर आईएएस।

एमसीडी ने क्या कहा?एमसीडी के बयान जारी करते हुए कहा, "ये कोचिंग सेंटर्स नियमों का उल्लंघन करके बेसमेंट में संचालित होते पाए गए और उन्हें मौके पर सील कर दिया गया और नोटिस चिपका दिए गए।"

राऊ के आईएएस स्टडी सर्कल, जहां शनिवार को बाढ़ की घटना हुई थी, उसे भी पुलिस ने सील कर दिया है। उत्तरी दिल्ली के एक अन्य कोचिंग सेंटर्स के केंद्र मुखर्जी नगर में एक संस्थान में भीषण आग लगने के बाद एमसीडी ने पिछले साल ऐसे कोचिंग सेंटरों का सर्वेक्षण किया था। अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में, सर्वेक्षण का उपयोग मानदंडों का उल्लंघन करने वालों की पहचान करने के लिए किया जाएगा।

टॅग्स :दिल्लीNew Delhiसंघ लोक सेवा आयोगIASIPS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर