लाइव न्यूज़ :

Delhi MCD polls 2022: एमसीडी में साढ़े पांच बजे तक 50 प्रतिशत मतदान दर्ज, 2017 में 53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जानें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2022 20:31 IST

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुल 1,349 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी। 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर व्यक्ति हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को शाम साढ़े पांच बजे तक लगभग 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कई उन मतदान केंद्रों पर मतदान अभी जारी है, जहां मतदाता शाम 5:30 बजे से पहले पहुंच गये थे। दिल्ली में सभी वार्ड में शाम साढ़े पांच बजे तक लगभग 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान शाम 5.30 बजे समाप्त हुआ। हालांकि अपराह्न 12.30 बजे तक 18 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि अपराह्न 2.30 बजे तक 30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। शाम चार बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। वर्ष 2017 के पिछले नगर निगम चुनावों में 53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। मतगणना सात दिसंबर को होगी।

राज्य निर्वाचन अधिकारी (एसईसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी वार्ड में चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से चली। अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।’’ इस चुनाव में मुख्य तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं। कुल 1,349 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 हैं, जिनमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर व्यक्ति हैं।

मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी। अधिकारियों ने मतदान के लिए दिल्ली में 13,638 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार 493 स्थानों पर 3,360 बूथ संवेदनशील के रूप में चिह्नित किए गए हैं।

निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि मतदाताओं के गुणवत्तापूर्ण अनुभव के लिए दिल्ली में सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने वाले 68 मॉडल मतदान केंद्र और इतने ही ‘पिंक’ मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 100 और उससे अधिक आयु के 229 मतदाता हैं और 80 से अधिक लेकिन 100 वर्ष से कम आयु के 2,04,301 मतदाता हैं।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावDelhi Municipal Corporationआम आदमी पार्टीकांग्रेसअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाAdesh GuptaManish Sisodia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील