लाइव न्यूज़ :

Delhi MCD Elections: केजरीवाल ने भाजपा पर किया हमला, कहा-260 सीट जीतेंगे, पीएम मोदी और शाह हमें कहां-कहां रोकेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 9, 2022 20:45 IST

Delhi MCD Elections: निर्वाचन आयोग ने एमसीडी चुनाव की तारीखों की घोषणा टाल दी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाए है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार शायद ‘एमसीडी का पुनर्गठन' करना चाहती है।एमसीडी चुनाव की तारीखों की घोषणा करनी होगी।पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 वार्ड हैं। 

नई दिल्लीः केंद्र की भाजपा सरकार के दबाव में चुनाव आयोग द्वारा एमसीडी चुनाव टालने के निर्णय पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया है। 

 

केजरीवाल ने सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार चुनाव को टालने या स्थगित करने के लिए निर्वाचन आयोग को कोई ‘निर्देश’ दे सकती है। केजरीवाल ने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या वह अब देश में चुनाव नहीं कराएंगे।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘क्या केंद्र सरकार किसी चुनाव को टालने या स्थगित करने के लिए निर्वाचन आयोग को ‘निर्देश’ दे सकती है? किस प्रावधान के तहत? क्या ये ‘दिशानिर्देश’ निर्वाचन आयोग के लिए बाध्यकारी हैं?’’ मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘निर्वाचन आयोग दबाव में क्यों झुक रहा है? मोदी जी अब इस देश में चुनाव भी नहीं करायेंगे?’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता भाजपा के इस षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब देगी और एमसीडी में 260 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। इन चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ़ हो जाएगा। सीएम केजरीवाल ने कहा  कि क्या अब चुनाव आयोग केंद्र सरकार के दबाव में काम करेगा?

आम आदमी पार्टी के वरिष्ट नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को चुनाव आयोग के पंगुपन का पर्दाफाश करते हुए कहा कि अपने कुकर्मों की वजह से जब भाजपा, दिल्ली एमसीडी चुनावों में बुरी तरह हारती हुई नज़र आ रही है तो उसने लोकतंत्र का गला घोटना शुरू कर दिया है और साम-दाम-दंड-भेद का प्रयोग कर चुनाव आयोग को घुटनों पर लाकर रेंगने को किया मजबूर कर दिया है।

टॅग्स :Delhi Municipal Corporationकांग्रेसअरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीअमित शाहNarendra ModiAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर