लाइव न्यूज़ :

MCD Results: भाजपा और 'आप' में शुरुआती रुझानों में कड़ी टक्कर, सौरभ भारद्वाज बोले- 180 से ज्यादा सीटें मिलेगी, मेयर हमारी पार्टी से होगा

By विनीत कुमार | Updated: December 7, 2022 09:34 IST

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। मतों की गिनती की जा रही है। शुरुआती रुझान में आप और भाजपा में कड़ी टक्कर दिख रही है। कांग्रेस इस पूरी लड़ाई से बाहर नजर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आ आएंगे, मतों की गिनती जारी।सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना, शुरुआती रुझान में भाजपा और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर।रुझानों में फिलहाल कांग्रेस दहाई से भी कम अंकों पर सिमटती नजर आ रही है।

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election Results)के लिए मतों की गिनती आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही है। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई गिनती के बाद शुरुआती रुझान में भाजपा और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है जबकि कांग्रेस दहाई से भी कम अंकों पर सिमटती नजर आ रही है।

Delhi MCD Election Results: क्या हैं शुरुआती रुझान

सुबह 9.15 बजे तक के अपडेट के अनुसार भाजपा 130 सीटों पर आगे नजर आ रही है। वहीं आम आदमी पार्टी 114 सीटों पर आगे है। इस लिहाज से रुझानों में भाजपा बहुमत हासिल करती दिख रही है। इसके अलावा कांग्रेस 5 और अन्य 1 सीट पर आगे हैं। बहुमत का आंकड़ा 126 का है।

सौरभ भारद्वाज का दावा- 180 से अधिक सीट मिलेगी

मतों की गिनती के बीच आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने थोड़ी देर पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को 180 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी 230 से ज्यादा सीट भी हासिल कर सकती है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'हम 180 से अधिक सीट हासिल करने जा रहे हैं। अगर मतदाता समर्थन कर रहे हैं तो हम 230 से भी अधिक हासिल कर सकते हैं। मेयर हमारी पार्टी से होगा। मुझे लगता है कि एग्जिट पोल भी यही कह रहे थे कि आम आदमी पार्टी की जीत होगी।' 

बताते चलें कि मतगणना के लिए दिल्ली में 42 केंद्र बनाए गए हैं। आप’ और भाजपा ने पहले ही जीत दर्ज करने का विश्वास जताया था, जबकि कांग्रेस खोई हुई जमीन हासिल करना चाहती है। अधिकांश एग्जिट पोल में एमसीडी चुनाव में 'आप' की जीत का अनुमान लगाया गया था।

‘आप’ ने इस चुनाव में 138 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, वहीं भाजपा और कांग्रेस ने क्रमश: 136 और 129 को उम्मीदवार बनाया था। मतगणना केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन जैसे क्षेत्रों में बनाए गए हैं।

इससे पहले 2017 के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 270 वार्ड में से 181 पर जीत दर्ज की थी। ‘आप’ ने 48 वार्ड और कांग्रेस ने 27 वार्ड जीते थे। 

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील