लाइव न्यूज़ :

Delhi MCD Election 2022: 250 वार्ड में चार बजे तक 45 प्रतिशत मतदान, भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 4, 2022 16:56 IST

Delhi MCD Election 2022: राज्य निर्वाचन अधिकारी (एसईसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘4 बजे तक दिल्ली के सभी 250 वार्ड में लगभग 45 फीसदी मतदान हो चुका है। सभी वार्ड में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ था जो शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगा।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं।

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को 4 बजे तक 45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस चुनाव में मुख्य तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ था जो शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगा।

राज्य निर्वाचन अधिकारी (एसईसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘4 बजे तक दिल्ली के सभी 250 वार्ड में लगभग 45 फीसदी मतदान हो चुका है। सभी वार्ड में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।’’ दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं।

कुल 1,349 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 हैं जिनमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर व्यक्ति हैं। मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी।

अधिकारियों ने मतदान के लिए दिल्ली में 13,638 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। फरवरी 2020 के दंगों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में होने वाला यह पहला निगम चुनाव भी है और अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार 493 स्थानों पर 3,360 बूथ संवेदनशील के रूप में चिह्नित किए गए हैं।

निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि मतदाताओं के गुणवत्तापूर्ण अनुभव के लिए दिल्ली में सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने वाले 68 मॉडल मतदान केंद्र और इतने ही ‘पिंक’ मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 100 और उससे अधिक आयु के 229 मतदाता हैं और 80 से अधिक लेकिन 100 वर्ष से कम आयु के 2,04,301 मतदाता हैं। 

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावDelhi Municipal Corporationआम आदमी पार्टीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप