लाइव न्यूज़ :

Delhi MCD Election 2022: एमसीडी में 250 वार्ड पर कल मतदान, 40000 पुलिसकर्मी तैनात, मेट्रो ट्रेन सुबह चार बजे से शुरू, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 3, 2022 17:23 IST

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिये रविवार चार दिसंबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती सात दिसंबर को की जायेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपरिसीमन के बाद दिल्ली में नगर निगम का यह पहला चुनाव होगा।भाजपा और आप ने सभी 250 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।कांग्रेस ने 247 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए कल (चार दिसंबर) वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार शुक्रवार को समाप्त हो गया था। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस में टक्कर है। एमसीडी चुनाव के लिए मतगणना सात दिसंबर को होगी। 

एमसीडी के सभी 250 वार्ड पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू होगा और शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, “चार दिसंबर को दिल्ली नगर निगम चुनाव के दिन दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं तड़के चार बजे से शुरू होंगी।”

भाजपा 2007 से एमसीडी की सत्ता में है

सुबह छह बजे तक सभी लाइन पर 30-30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी। सुबह छह बजे के बाद रविवार की सामान्य समय सारिणी के अनुसार ट्रेन चलेंगी। भाजपा ने सड़क विक्रेताओं और फेरीवालों के साप्ताहिक बाजारों को नियमित करने की अपनी ‘‘प्रतिबद्धता’’ की भी घोषणा की।

‘आप’ और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं से कई वादे भी किए। भाजपा 2007 से एमसीडी की सत्ता में है और चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। भाजपा और ‘आप’ दोनों ने 250 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस केवल 247 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

पिछले कुछ हफ्तों में कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया और ‘आप’ पर निशाना साधा। हरदीप सिंह पुरी, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर, मनोहर लाल खट्टर और पुष्कर सिंह धामी जैसे भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार किया।

राज्य सशस्त्र पुलिस बलों की 108 कंपनी को तैनात किया जाएगा

भाजपा पर पलटवार करते हुए, केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने अपने सात मुख्यमंत्रियों, एक उपमुख्यमंत्री और 17 केंद्रीय मंत्रियों को उनके जैसे ‘‘आम आदमी’’ पर हमला करने के लिए आमंत्रित किया। अपने प्रचार अभियान के तहत, ‘आप’ ने दिल्ली के गाजीपुर, ओखला और भलस्वा में तीन कूड़े के पहाड़ों (लैंडफिल) को हटाने में उनकी ‘‘विफलता’’ को लेकर कई बार भाजपा पर निशाना साधा।

‘आप’ और भाजपा दोनों ने विश्वास जताया है कि वे एमसीडी चुनावों में बहुमत के साथ जीत दर्ज करेंगे। जनता दल (यूनाइटेड), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, स्वराज इंडिया और बहुजन समाज पार्टी जैसी पार्टियां भी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव सुगम तरीके से कराने के लिए करीब 40,000 पुलिसकर्मी, 20,000 होमगार्ड और अर्द्धसैनिक तथा राज्य सशस्त्र पुलिस बलों की 108 कंपनी को तैनात किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 60 ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।

एमसीडी के 250 वार्ड के चुनाव के लिए पुलिस का ध्यान मुख्यत: सांप्रदायिक तनाव की आशंका को रोकने तथा उम्मीदवारों को अवैध तरीकों से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करने से रोकने पर होगा। पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों और होमगार्ड के लिए रिहर्सल का आयोजन भी किया गया है।

पिछले छह-आठ सप्ताह से एमसीडी चुनाव पर पुलिस की नजर है

उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सागर सिंह कलसी ने कहा कि कर्मियों को निष्पक्ष आचरण प्रदर्शित करने, उपद्रवियों के खिलाफ सतर्क रहने और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में कर्तव्यों को पूरा करने के लिहाज से प्रोत्साहित किया गया। पुलिस के विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था) जोन-2 सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों का सर्वेक्षण कराया जा चुका है।

जोन-1 में विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि पिछले छह-आठ सप्ताह से एमसीडी चुनाव पर पुलिस की नजर है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों को रात में अपने कार्यालय में रहने को कहा गया है, वहीं पुलिस निरीक्षकों को गिरोहों के झगड़ों या सांप्रदायिक रूप ले सकने वाले किसी संघर्ष से संबंधित कोई भी फोन कॉल आने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

पाठक ने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग और चुनाव कराने में शामिल एजेंसियों के बीच समन्वय के लिए हम कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं और बहुत सुरक्षित माहौल बना रहे हैं। अगर शांति भंग करने के लिए कोई गतिविधि की जाती है तो पेशेवर पुलिस और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावDelhi Municipal Corporationआम आदमी पार्टीकांग्रेसअरविंद केजरीवालराहुल गांधीजेपी नड्डाRahul Gandhijp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए