लाइव न्यूज़ :

MCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2025 10:43 IST

MCD by-elections Result: मुंडका (सामान्य), शालीमार बाग-बी (महिला), अशोक विहार (महिला), चांदनी चौक (सामान्य), चांदनी महल (सामान्य), द्वारका-बी (महिला), दिचाओं कलां (महिला), नारायणा (सामान्य), संगम विहार-ए (सामान्य), दक्षिण पुरी (अनुसूचित जाति) ग्रेटर कैलाश (महिला), और विनोद नगर (सामान्य) सहित 12 वार्डों में मतदान हुआ।

Open in App

MCD by-elections Result:  दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता ने चांदनी चौक वार्ड, अनीता जैन ने शालीमार बाग बी वार्ड और कांग्रेस उम्मीदवार ने संगम विहार ए वार्ड से जीत हासिल की। एमसीडी के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव के लिए सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 10 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू हुई। गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हर्ष शर्मा को 1,182 मतों के अंतर से हराया।

जैन ने शालीमार बाग बी वार्ड से जीत हासिल की, जहां से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता निगम पार्षद थीं। शुरुआती रुझानों में भाजपा दिचाओं कलां और ग्रेटर कैलाश वार्ड में आगे है जबकि ‘आप’ नारायणा वार्ड में बढ़त बनाए हुए है।

उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को जिन 12 वार्ड में मतदान हुआ था, उनमें से नौ पर पहले भाजपा और बाकी पर आप के निगम पार्षद थे। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं। मतगणना के लिए कंझावला, पीतमपुरा, भरत नगर, सिविल लाइंस, राउज एवेन्यू, द्वारका, नजफगढ़, गोल मार्केट, पुष्प विहार और मंडावली में 10 केंद्र बनाए गए हैं।

दिल्ली पुलिस के करीब 1,800 कर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनियों को मतगणना के लिए तैनात किया गया है। लगभग 700 कर्मियों को मतगणना के लिए तैनात किया गया है और उम्मीदवारों व उनके अधिकृत मतगणना एजेंट के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

उपचुनावों में मतदान 38.51 प्रतिशत रहा था, जबकि 2022 में एमसीडी के 250 वार्ड पर हुए चुनाव में मतदान प्रतिशत 50.47 था। 

टॅग्स :दिल्लीDelhi BJPकांग्रेसरेखा गुप्ताRekha Gupta
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतIndiGo Flight Crisis: 8 एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यहां देखें दिल्ली-मुंबई समेत शहरों की इंडिगो फ्लाइट लिस्ट

भारतPutin visit India: पीएम मोदी और पुतिन के बीच होगा प्राइवेट डिनर, मेजबानी के लिए पीएम तैयार

भारतPutin visit India: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दौरे से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, SWAT टीमें और पुलिस की तैनाती

भारत अधिक खबरें

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भारतIndiGo flight cancellations: इंडिगो आने वाले दिनों में भी कैंसिल करेगा फ्लाइट, एयरलाइंस ने 10 फरवरी तक का मांगा समय

भारतहवाई यात्रियों की परेशानियों का जिम्मेदार कौन?