लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगमः विधानसभा अध्यक्ष ने आप के 14 विधायकों को एमसीडी के लिए किया मनोनीत, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2022 14:06 IST

जरनैल सिंह (तिलक नगर) और मोहिंदर गोयल (रिठाला) शामिल हैं। प्रमिला टोकस को आर के पुरम से, राजकुमारी ढिल्लों को हरी नगर से, राजेश गुप्ता को वजीरपुर से, ऋतुराज गोविंद को किराड़ी से, संजीव झा को बुराड़ी से, विनय मिश्रा को द्वारका से मनोनीत किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिनेश मोहनिया (संगम विहार), दुर्गेश कुमार (राजिंदर नगर), गुलाब सिंह (मटियाला) हैं।आम आदमी पार्टी (आप) ने महापौर और उपमहापौर समेत एमसीडी के विभिन्न पदों के लिए अपने छह उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया।महापौर पद के लिए शैली ऑबेरॉय का नाम सामने आया है।

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी (आप) के 14 विधायकों को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए मनोनीत किया है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना में दी गई। मनोनीत सदस्यों में आतिशी (कालकाजी), अखिलेश पति त्रिपाठी (मॉडल टाउन), दिनेश मोहनिया (संगम विहार), दुर्गेश कुमार (राजिंदर नगर), गुलाब सिंह (मटियाला) हैं।

जरनैल सिंह (तिलक नगर) और मोहिंदर गोयल (रिठाला) शामिल हैं। प्रमिला टोकस को आर के पुरम से, राजकुमारी ढिल्लों को हरी नगर से, राजेश गुप्ता को वजीरपुर से, ऋतुराज गोविंद को किराड़ी से, संजीव झा को बुराड़ी से, विनय मिश्रा को द्वारका से मनोनीत किया गया है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने महापौर और उपमहापौर समेत एमसीडी के विभिन्न पदों के लिए अपने छह उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया, जिसमें महापौर पद के लिए शैली ऑबेरॉय का नाम सामने आया है। पार्टी ने अपनी राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक की और चर्चा के बाद छह नामों को चुना गया। पार्टी की तरफ से महापौर पद की उम्मीदवार के तौर पर शैली ओबेरॉय का नाम तय हुआ है जबकि उपमहापौर पद के लिए ‘आप’ के विधायक शोएब इकबाल के बेटे आले मोहम्मद इकबाल का नाम सामने आया है।

स्थायी समिति सदस्यों के लिए रमिंदर कौर, सारिका चौधरी, मोहिनी जीनवाल और मोहम्मद आमिल मलिक के नाम चुने गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, “महापौर पद के लिए आप की उम्मीदवार शैली ऑबेरॉय और उपमहापौर पद के उम्मीदवार आले इकबाल, स्थायी समिति के सदस्यों सारिका चौधरी, रमिंदर कौर, मोहिनी जीनवाल व आमिल मलिक को बधाई। हमारी दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए आपको सभी को भगवान का आशीर्वाद प्राप्त हो।”

‘आप’ विधायक इकबाल ने कहा कि वह अपने बेटे को यह जिम्मेदारी मिलने से खुश हैं। शोएब इकबाल ने कहा, “इंशाअल्लाह, सब कुछ अच्छा होगा। मेरे बेटे को उपमहापौर पद का उम्मीदवार बनाने के लिए मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने मुझे व्यक्तिगत रूप से फोन करके यह खबर दी।”

उल्लेखनीय है कि सात दिसंबर को ‘आप’ ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल करके भाजपा के 15 साल तक चले शासन पर विराम लगा दिया था। महापौर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने कहा, "मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को धन्यवाद देना चाहती हूं।

अगले कुछ महीनों में, हम सभी मिलकर दिल्ली को ऐसा शहर बनाने के लिए काम करेंगे, जैसा इसे होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने निगम के अपने पिछले 15 वर्षों के कार्यकाल के दौरान दिल्ली को ‘देश की कचरा राजधानी’ में बदल दिया है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे कि दिल्ली फिर से स्वच्छ हो।’’ अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उनकी पार्टी द्वारा दी गई 10 गारंटी पूरी की जाएंगी।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावDelhi Municipal Corporationआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो