दिल्ली को मानसून के लिए करना पड़ सकता है और इंतजार

By भाषा | Published: June 15, 2021 12:18 AM2021-06-15T00:18:06+5:302021-06-15T00:18:06+5:30

Delhi may have to wait more for monsoon | दिल्ली को मानसून के लिए करना पड़ सकता है और इंतजार

दिल्ली को मानसून के लिए करना पड़ सकता है और इंतजार

नयी दिल्ली, 14 जून उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की गति धीमी हो गई है और अगले दो दिनों के भीतर इसके राजधानी दिल्ली में पहुंचने की कोई संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने पहले अनुमान व्यक्त किया था कि मानसून संबंधी हवाएं 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकती हैं। आम तौर पर दिल्ली में मानसून 27 जून तक पहुंचता है और यह आठ जुलाई तक पूरे देश में अपना प्रभाव दिखाने लगता है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, " पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की गति धीमी हो गई है। अगले दो दिनों के भीतर इसके दिल्ली पहुंचने की संभावना कम है।" हालांकि राजधानी में मंगलवार और बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi may have to wait more for monsoon

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे