लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिल दहलाने वाला हादसा, एक के बाद एक कई गाड़ियों ने शख्स को कुचला, बटुए से हो सकी पहचान

By विनीत कुमार | Updated: February 3, 2023 18:04 IST

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक शख्स कई गाड़ियों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शख्स हाईवे पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी हादसा हुआ।

Open in App

गुरुग्राम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 35 साल का एक शख्स कई गाड़ियों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हादसा उस समय हुआ जब शख्स हाईवे को पार करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के अनुसार पहले एक अज्ञात गाड़ी ने शख्स को टक्कर मारी और फिर कई और गाड़ियां उसके ऊपर से गुजरती चली गईं। 

कुचले जाने से स्थिति ये हो गई कि उसकी पहचान भी मुश्किल थी। आखिरकार पुलिस ने उसकी जेब में रखे बटुए की मदद से पहचान की। शख्स की पहचान दक्षिण पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन में रहने वाले रमेश नायक के तौर पर हुई है। रमेश एक स्कूल बस चालक था और अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। बच्चों की उम्र क्रमश: तीन, आठ और दस साल है।

पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार तड़के करीब चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के दिल्ली-जयपुर कैरिजवे पर हुई, जब रमेश अपनी बहन से मिलने जयपुर जा रहा था। तबियत ठीक न होने पर रमेश में बीच में ही जयपुर जाने की अपनी योजना बदल दी और दिल्ली लौटने का फैसला किया।

एक के बाद एक कई गाड़ियों ने कुचला

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, 'रमेश जरूर पैदल हाईवे को पार कर रहा था, जब पहली गाड़ी ने उसे टक्कर मारी। इसके बाद पीछे से आ रही कई दूसरी गाड़ियां सड़क पर पड़े रमेश को नहीं देख सकीं और उसके ऊपर से गुजरती चली गईं। एक राहगीर ने बॉडी को देखा और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची और परिवार को भी सूचना दी गई।'

रमेश के छोटे भाई दिलीप नायक ने कपड़ों से शव की पहचान की। हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने कहा, 'दिलीप की शिकायत पर डीएलएफ फेज 2 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 279 (रैश ड्राइविंग) और 304ए के तहत एक अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना का सही समय स्पष्ट नहीं है। एक राहगीर ने हमें फोन किया और हम मौके पर पहुंचे। शरीर के अंग विभिन्न स्थानों पर बिखरे हुए थे। हमें पीड़ित का बटुआ मिला जिससे हमें शव की पहचान करने और परिवार को सूचित करने में मदद मिली।'

उन्होंने कहा, 'शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। आरोपी वाहन चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।'

वहीं, दिलीप ने कहा कि रमेश परिवार का एकमात्र कमाने वाला शख्स था। मृतक के ससुर ने बताया, 'रमेश बुधवार रात जयपुर में अपनी बहन से मिलने के लिए घर से निकला था और गुरुवार सुबह हमें उसकी मौत की खबर मिली। रमेश राजस्थान का रहने वाला है, लेकिन वह पिछले कई सालों से दिल्ली में रह रहा था।'

टॅग्स :सड़क दुर्घटनादिल्ली समाचारदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार