लाइव न्यूज़ :

COVID: दिल्ली में 24 घंटे में कोविड के 1,017 नए मामले दर्ज, सकारात्मकता दर 32.25 प्रतिशत पहुंची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2023 22:48 IST

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,24,244 हो गई और चार मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 26,567 हो गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देचार मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 26,567 हो गई है दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,017 नये मामले सामने आये वहीं महाराष्ट्र में कोविड-19 के 505 नए मामले सामने आए

नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,017 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण की दर 29.68 प्रतिशत रही, जो 15 महीनों में सबसे अधिक है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली। 

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल 14 जनवरी को संक्रमण दर 30.6 प्रतिशत दर्ज की गई थी। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,24,244 हो गई और चार मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 26,567 हो गई है। 

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,634 मामले सामने आये थे जबकि तीन लोगों की मौत हो गई थी और इस दौरान संक्रमण की दर 29.68 प्रतिशत रही थी। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,396 मामले सामने आये थे और संक्रमण की दर 31.9 प्रतिशत रही थी। 

महाराष्ट्र में कोरोना के आंकड़े

वहीं महाराष्ट्र में कोविड-19 के 505 नए मामले सामने आए। यहां नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 81,56,344 हो गई, जबकि मरने वालों की संख्या 1,48,479 पर अपरिवर्तित रही। अधिकारी ने बताया कि रविवार को राज्य में कोविड-19 के 650 मामले सामने आए और दो मौतें हुईं। इस दौरान मुंबई में 131 नए मामले आने के साथ संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 11,59,759 हो गई है।

उन्होंने कहा कि मुंबई सर्कल में 262 मामले, पुणे सर्कल में 90, औरंगाबाद सर्कल में 86, अकोला सर्कल में 39, नासिक सर्कल में 12, कोल्हापुर सर्कल में सात, लातूर सर्कल में छह और औरंगाबाद सर्कल में तीन मामले आए हैं। अधिकारी ने कहा कि राज्य में 334 मरीजों के ठीक होने के साथ अब तक 80,01,778 लोग कोविड से उबर चुके हैं। फिलहाल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6087 है। 

(इनपुट भाषा)

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनादिल्लीमहाराष्ट्रकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी