लाइव न्यूज़ :

Delhi Lockdown: दिल्ली में फिर एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन, केजरीवाल बोले- कोई ढिलाई नहीं, पहले जैसी लागू रहेंगी पाबंदियां

By विनीत कुमार | Updated: May 16, 2021 12:31 IST

Coronavirus Lockdown: दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की है। हाल के दिनों में दिल्ली में कोरोना के मामलों में काफी कमी आई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में लॉकडाउन को 24 मई सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ाया गयामुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले की तरह सभी पाबंदियां लागू रहेंगी और ढिलाई नहीं दी जाएगी कोरोना की देश में दूसरी लहर आने के बाद दिल्ली में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लागू है

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले हाल के दिनों में तेजी से घट रहे हैं। इस बीच देश की राजधानी में लागू लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में घोषणा की है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस दौरा सभी पाबंदियां पहले की ही तरह लागू रहेंगी और कोई छूट अभी नहीं दी जा रही है। ताजा घोषणा के बाद दिल्ली में लॉकडाउन संबंधी पाबंदियां अब 24 मई (सोमवार) सुबह पांच बजे तक लागू रहेंगी।

मौजूदा घोषित लॉकडाउन की समयसीमा 17 मई को खत्म हो रही थी। इससे पहले 9 मई को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की थी। साथ ही दिल्ली में मेट्रो सेवाओं को भी स्थगित करने का ऐलान किया गया था।

बहरहाल, दिल्ली में कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन का ये पांचवां हफ्ता होगा। इस साल कोरोना की देश में दूसरी लहर आने के बाद दिल्ली में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लागू है।

इससे पहले दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 6,430 नए मामले आए और 337 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में ऐसे में संक्रमण दर गिरकर अब 11.32 प्रतिशत पर आ गई है जो एक समय 35 प्रतिशत तक पहुंच गया था।

दिल्ली में शनिवार का दिन लगातार दूसरा दिन रहा जब कोरोना वायरस संक्रमण के 10,000 से कम मामले आए। हालांकि, एक दिन पहले 56,811 नमूनों की ही जांच की गई थी। ये भी शनिवार को कम मामले आने की अहम वजह रही। 

दिल्ली में अब तक कोरोना से 21,244 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमण से 12 लाख से ज्यादा लोग उबर चुके हैं। दिल्ली में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 66,295 रह गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?