लाइव न्यूज़ :

Delhi Liquor Scam: संबित पात्रा ने कहा, "केजरीवाल और सिसोदिया लगातार झूठ को सच बनाने की कोशिश कर रहे हैं"

By सत्या द्विवेदी | Updated: December 3, 2022 16:38 IST

दिल्ली शराब घोटाले को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आप सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया लगातार झूठ को सच बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया ने शराब घोटाले के सबूत मिटाने के लिए एक दिन में चार दफे मोबाइल फोन बदलादिल्ली शराब घोटाले को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का 'आप' पर जबरदस्त हमलासंबित पात्रा ने कहा कि सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम सिसोदिया झूठ को सच बना रहे हैं

दिल्ली: नई शराब नीति को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी के कटघरे में खड़ी आम आदमी पार्टी पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को जबरदस्त हमला बोला और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगाया। संबित पात्रा ने कहा कि मनीष सिसोदिया दिल्ली आबकारी नीति मामला में पूरी तरह से दोषी हैं।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शराब घोटाले के डिजिटल सबूत मिटाने के लिए महज एक दिन में चार दफे अपने मोबाइल फोन को बदला और इतना ही नहीं उन्होंने बीते दो-तीन महीने में  14 मोबाइल हैंडसेट बदले हैं। इस तरह के गंभीर तथ्य सामने आन के बाद ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।

मनीष सिसोदिया को घेरने के साथ ही संबित पात्रा ने इस पूरे विवाद में आम आदमी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लगातार झूठ को सच बनाने की कोशिश करते हैं। भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने सीएम केजरीवाल पर सीधा निशाना साधते हुए कहा, "कुछ दिनों पहले केजरीवाल ने कहा था कि मनीष सिषोदिया को क्लीन चिट मिल गई है और एक्साइज पॉलिसी में जो घोटाला हुआ है, वह घोटाला नहीं है क्योंकि सीबीआई और ईडी ने मनीष सिसोदिया को क्लीन चिट दे दी है। सिसोदिया के खिलाफ कोई चार्जशीट नहीं है।"

इस कथन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित ने पत्रकारों के सामने एक रिमांड नोट भी पेश किया जिसमें उनकी ओर से दावा पेश किया गया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसे दिल्ली कोर्ट में पेश किया है  और इसमें साफ कहा गया है कि 17 अगस्त 2022 को मनीष सिषोदिया के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी।

मालूम हो कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर शुरू हुई दिल्ली सरकार की नई शराब नीति के कथित घोटाला में सीबीआई अब भी जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में अमित अरोड़ा नाम के एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है, जिसने कथिततौर पर पैसों का लेन-देन किया था।

वहीं संबित पात्रा की ओर से पेश किये गये 32 पेज के रिमांड नोट से स्पष्ट पता चल रहा है कि नई आबकारी घोटाले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ जांच चल रही है। इस पूरे विवाद में उनके ऊपर बेहद संगीन आरोप लगे हैं। घोटाले के बहुत सारे तार सीधे मनीष सिसोदिया से जुड़ रहे हैं।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीBJPसंबित पात्रामनीष सिसोदियाKejriwal Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए